फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khatima hospital will get oxygen capsule.

खटीमा नागरिक अस्पताल को मिलेगा तरल आक्सीजन कैप्सूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Khatima hospital will get oxygen capsule.
सांसद अजय भट्ट ने नगर के नागरिक अस्पताल एवं कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल को ऑक्सीजन कैप्सूल देने की घोषणा की और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नागरिक अस्पताल पहुंचे सांसद को सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी ने बताया कि डॉक्टरों के 21 स्वीकृत पदों में से मात्र 12 चिकित्सक ही तैनात हैं। भट्ट ने आईसीयू के लिए फिजिशियन, प्रशिक्षित स्टाफ एवं चिकित्सक सहित पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती कराने का आश्वासन दिया। वहां विधायक पर पुष्कर सिंह धामी, नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, डॉ. सुनीता रतूड़ी, सतीश गोयल, हिमांशु बिष्ट, भुवन जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, गंभीर सिंह धामी आदि थे। इधर, सांसद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वैक्सीन की राज्य में कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल को मदद करेगा पॉलीप्लैक्स प्रबंधन
खटीमा। पॉलीप्लैक्स फैक्टरी प्रबंधन नागरिक अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के लिए सवा करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत अस्पताल को वेंटिलेटर और अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। वहां पर संस्थान के मुख्य प्रबंधक डीके वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी आनंद वली, कैलाश मनराल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित
खटीमा। तहसील के सभागार में सांसद अजय भट्ट ने कई विभागों की बैठक लेकर समीक्षा की। इसके बाद सांसद, विधायक धामी एवं डॉ. राणा ने एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसीलदार यूसुफ अली, कोतवाल नरेश चौहान, बीडीओ एनसी उपाध्याय, बीईओ सोनी मेहरा सहित कई विभागों के 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। (संवाद)
बाईपास निर्माण का सांसद ने किया शुभारंभ
खटीमा। सांसद अजय भट्ट ने पहेनिया से कुटरी तक निर्माणाधीन एनएच 125 के बाईपास का कुटरी में नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि इस बाईपास निर्माण से खटीमा को जाम से निजात के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। बताया कि कार्यदायी संस्था को नौ माह के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहां पर एनएच के पीडी निशांत त्रिपाठी सहित कई अधिकारी मौजूद थे। (संवाद)

सांसद ने किया अस्पतालों, वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण
सितारगंज। सांसद अजय भट्ट ने विधायक सौरभ बहुगुणा और खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के साथ सितारगंज सरकारी अस्पताल व राधा स्वामी सत्संग भवन नानकमत्ता में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में आयुर्वेद की कोरोना किट न मिलने पर सांसद भड़क उठे। उन्होंने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान नगरवासियों ने सांसद से अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की। इधर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत ने बताया कि सितारगंज में आयुर्वेदिक अस्पताल नहीं है। देहरादून से संक्रमितों की सूची जारी हो रही है। जिन्हें फोन कर परामर्श देते हैं और उनके घर तक कोरोना किट पहुंचाते हैं। इससे पूर्व सांसद भट्ट ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचकर बाबा तरसेम सिंह से मुलाकात की और लंगर छका। वहां नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, एसडीएम मुक्ता मिश्र आदि थे। (संवाद)

खटीमा में नागरिक अस्पताल में आईसीयू का निरीक्षण करते सांसद अजय भट्ट।

खटीमा में नागरिक अस्पताल में आईसीयू का निरीक्षण करते सांसद अजय भट्ट।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में नागरिक अस्पताल को गमले सौंपता पॉलीप्लैक्स फैक्टरी प्रबंधन।

खटीमा में नागरिक अस्पताल को गमले सौंपता पॉलीप्लैक्स फैक्टरी प्रबंधन।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed