फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur was in a worse condition than the municipalities In the Swachh Survey

Kashipur: स्वच्छता रैंकिंग में नगर पालिकाओं से भी खराब स्थिति में रहा काशीपुर, निगम प्रशासन अब भी नहीं जागा

Sat, 19 Jul 2025 11:58 AM IST
हीरा मेहरा आदर्श सिंह, अमर उजाला
आदर्श सिंह, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 19 Jul 2025 11:58 AM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग ने काशीपुर के नगर निगम और शहरवासियों की सजगता पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। स्वच्छता की सीढ़ी में एक पायदान खिसक कर नीचे आना चिंताजनक स्थिति है। इससे भी अधिक चिंताजनक यह है कि रिपोर्ट आने के बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे हैं।

विज्ञापन
Kashipur was in a worse condition than the municipalities In the Swachh Survey
गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के पास गंदगी पर भोजन ढूंढता जानवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग ने काशीपुर के नगर निगम और शहरवासियों की सजगता पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। स्वच्छता की सीढ़ी में एक पायदान खिसक कर नीचे आना चिंताजनक स्थिति है। इससे भी अधिक चिंताजनक यह है कि रिपोर्ट आने के बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे हैं। एक तरफ जहां दूसरे नगर निगमों में अगले दिन से ही साफ-सफाई में और सुधार हुआ है। काशीपुर में कई स्थानों पर कूड़ा सड़कों पर फैला पड़ा है। इस तैयारी से स्वच्छता के शिखर तक पहुंचना नामुमकिन प्रतीत होता है।

विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे शहर के विभिन्न इलाकों की पड़ताल की। इस दौरान कटोराताल रोड पर 60 मीटर की दूरी पर ही दो जगहों पर सड़क किनारे कूड़ा पड़ा मिला। माता मंदिर रोड पर भी कूड़े के पास लावारिस पशु मंडराते नजर आए। मैन बाजार, अल्ली खां, आर्य नगर, तहसील रोड, गिरीताल, व अन्य क्षेत्रों में कूड़े की सफाई हुई थी। इसके बाद 3.30 बजे गंगे बाबा रोड पर दो स्थानों पर कूड़ा मिला। मोहल्ला पक्काकोट स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के ठीक सामने ऊर्जा निगम के सब स्टेशन के बाहर बेहद गंदगी देखने को मिली। यहां पर कूड़ा आधी सड़क तक फैला था। नाग नाथ मंदिर के पास और मानपुर रोड के कई स्थानों पर कूड़ा पड़ा मिला।

विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण की रिपोर्ट में बुरी तरह पिछड़ने के बाद भी शहर की स्थिति में सुधार करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। दरअसल, काशीपुर में स्वच्छता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बिना जन सहयोग नंबर वन बनने का सपना अधूरा लगता है। निगम की ओर से कूड़ा प्वाइंट बनाए गए हैं, कूड़ा एकत्रित करने के लिए गाड़ियां चलाई गई हैं। इसके बावजूद लापरवाह लोग सड़क के किनारे, खाली प्लॉट व बिजली के खंभों के नीचे कूड़ा डाल रहे हैं। इस प्रकार स्वच्छता की सीढ़ी से शिखर पर पहुंचने के बजाय नीचे की ओर आ गिरेंगे। नंबर वन आने के लिए जिम्मेदारों को अभी से तैयारी करनी होगी। साथ ही जन भागीदारी के लिए लोगों को अभी और जागरूक करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैंक फिसलकर आठवीं आईं
स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के नगर निगम के साथ ही पालिकाओं ने भी काशीपुर को स्वच्छता में पीछे छोड़ दिया है। काशीपुर नगर निगम की पूरे प्रदेश में 21वीं रैंक आई है। वहीं पिछले साल नगर निगम की श्रेणी में सातवीं रैंक में आने वाला काशीपुर निगम एक पायदान नीचे खिसक कर आठवीं रैंक पर पहुंच गया है।

शहर में नालियों की सफाई करवाई जा रही है। ताकि जलभराव न हो। इसके बाद नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंके। सभी की भागीदारी से ही शहर स्वच्छ हो सकेगा। इसके लिए पूरी प्लानिंग करके कार्य किया जाएगा। यह सर्वेक्षण हमारे कार्यकाल के पहले का है। - रवींद्र बिष्ट, एमएनए, नगर निगम काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed