फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur's bounty hunter was driving an auto rickshaw in Delhi

Udham Singh Nagar News: दिल्ली में ऑटो रिक्शा चला रहा था काशीपुर का इनामी बदमाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kashipur's bounty hunter was driving an auto rickshaw in Delhi
काशीपुर। एसटीएफ और पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ काशीपुर, जसपुर और कुंडा थाने में केस दर्ज हैं। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली में किराए के मकान में रहकर आटो रिक्शा चलाने लगा था।
विज्ञापन

एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि एसटीएफ और पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश शमीम उर्फ काला पुत्र बाबू कुरैशी निवासी मस्टी थाना हेमपुर जिला बिजनौर को टोल प्लाजा टैम्पो स्टैंड अलीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शमीम अपने गिरोह के सदस्यों के साथ पशु चोरी किया करता था। आरोपी व उसके सदस्यों के खिलाफ काशीपुर, जसपुर और कुंडा थाने में केस दर्ज हैं। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी समस्त चल अचल संपत्ति बेचकर दिल्ली के नरेला कालोनी में किराए के मकान में रहकर आटो रिक्शा चला रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी अभय सिंह ने बताया कि इस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed