फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kar Seva at Gurdwara Doodh Wala Kuan with chanting of Satnam Waheguru

सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ गुरुद्वारा दूध वाला कुआं पर कारसेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kar Seva at Gurdwara Doodh Wala Kuan with chanting of Satnam Waheguru
नानकमत्ता में दूध वाला कुआं पर कारसेवा करती संगत। संवाद - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। गुरुद्वारा दूध वाला कुआं पर पवित्र सरोवर और गुरुद्वारे की चहारदीवारी के बरामदे की छत में लिंटर डालने के लिए हुई कारसेवा में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सैकड़ों श्रद्धालु जुटे। अरदास के बाद सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ संगत ने कारसेवा कर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

बुधवार को बाबा हरबंश सिंह बाबा फौजा सिंह धार्मिक डेरा कारसेवा की ओर से गुरुद्वारा दूध वाला कुआं पर कारसेवा की गई। कारसेवा में पीलीभीत, पूरनपुर, बीसलपुर, बंडा, बिलासपुर, अमरिया के साथ ही काशीपुर, नानकपुरी टांडा, खटीमा, सितारगंज आदि क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में संगत पहुंची। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह की ओर से संगत के साथ मिलकर अरदास के बाद सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए कारसेवा शुरू की गई।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप के बाद भी छह हजार वर्ग फीट के लिंटर का कार्य चार घंटे में ही कर लिया गया। डेरा कारसेवा की ओर से संगत के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान संगत के लिए छबील भी लगाई गई थी। वहां बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा तरसेम सिंह, बाबा गुरमेज सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, महेंद्र सिंह, भजन सिंह, जरनैल सिंह, अजीत पाल सिंह, डॉ. मनिंदर सिंह खालसा, जत्थेदार जगतार सिंह, दारा सिंह, दिलबाग सिंह, कुलबिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed