फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kali Pooja in Shaktifarm

काली पूजा महोत्सव पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kali Pooja in Shaktifarm
शक्तिफार्म में फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास व अन्य। सं - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। नगर में आयोजित तीन दिवसीय काली पूजा महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के रवींद्रनाथ वार्ड में आयोजित काली पूजा महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, सभासद विक्रम सिंह भंडारी और शीला पोद्दार ने सामूहिक रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रुद्रपुर, दिनेशपुर, पीलीभीत सहित कई स्थानों से पहुंचे कलाकारों ने डांस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

इधर इंदिरा मार्केट में आयोजित काली पूजा महोत्सव का उद्घाटन भाजयुमो अध्यक्ष विश्वजीत हालदार व सुमित विश्वास ने किया। वहां पूजा कमेटी अध्यक्ष मिथुन पहाड़, गोविंद पोखरियाल, देवाशीष पोद्दार, अंकित दास, सुबीर मिस्त्री, अर्जुन विश्वास, आकाश विश्वास, दीपक विश्वास आदि थे। संवाद
विज्ञापन

मारवाड़ी मंदिर में अन्नकूट भंडारे का आयोजन
किच्छा। गोवर्धन पूजा के मौके पर पुरानी मंडी स्थित मारवाड़ी मंदिर में अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व मंदिर के पुजारी पं. नगद शर्मा ने पूजा-अर्चना की। वहां अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गियारसी बंसल, महामंत्री राम अवतार अग्रवाल, ओम अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अंकुर गर्ग आदि थे। इधर नगर की आवास विकास कॉलोनी में स्थित चक्रधारी मंदिर में भी अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। वहां पं. हनुमान प्रसाद ने पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान विजय पाल यादव, विजय प्रकाश यादव, अभिषेक यादव, आन्नद प्रकाश यादव, पुनीत यादव, आदेश यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed