फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jyotiba Phule was the pioneer of social revolution: Saurabh Bahuguna

ज्योतिबा फुले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत रहे : सौरभ बहुगुणा

Sun, 12 Apr 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jyotiba Phule was the pioneer of social revolution: Saurabh Bahuguna
सितारगंज। भाजपा ओबीसी मोर्चा ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा फुले के विचारों को आत्मसात कर समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले आधुनिक भारत में महान समाज सुधारक और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत रहे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्गों की शिक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका यह योगदान सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी ने कहा कि महात्मा फुले का विद्या बिना मति गई का संदेश आज भी समाज को शिक्षा के महत्व की याद दिलाता है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष चंद ने किया। वहां ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, राकेश त्यागी, संदीप बाबा, जानकी गोस्वामी, अजय मौर्या, हरजीत राठी, राजेश जायसवाल, सत्यप्रकाश यादव, सचिन रस्तोगी, बलबीर कंबोज, अजीत कुमार, मुकेश राठौर, उदय ठाकुर, तीरथ शर्मा, गुरमंत सिंह, मंगल सिंह टुरना, हरदेव सिंह, शिवम रस्तोगी, सुमित्र रस्तोगी, आशा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed