फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jo bole So Nihal

बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के उदघोष से गूंजा बाजपुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jo bole  So Nihal
बाजपुर नगर कीर्तन में करतब दिखाती गतका पार्टी। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने खूब आतिशबाजी की। संगत के जो बोले सो निहाल...के उद्घोषों से नगर गूंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार को दस बजे गांव बन्नाखेड़ा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से विशाल नगर कीर्तन रेंहटा, विक्रमपुर, केशोवाला, नंदपुर नरका टोपा, रामराज रोड से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में हेमकुंड साहिब, आनंदपुर साहिब का किला, सिखी इतिहास सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस बीच गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। ड्रोन से नगर कीर्तन की फोटाग्रॉफी की गई। नगर कीर्तन का स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, हरमिंदर सिंह लाडी, पूर्व जिपं सदस्य कुलविंदर किंदा, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, ब्लाक प्रमुख पति राजकुमार, हरवीर सिंह गिल, कामरान खा, रंजीत सिंह, मंगा सिंह, दलजीत सिंह रंधावा, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार, सुरेंद्र नामधारी, जोरावर सिंह भुल्लर, महल सिंह नामधारी, काका नामधारी, तेजेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, साबिर हुसैन, आसिफ, सोनू चानना, जगतजीत सिंह आदि थे। इधर, कुलविंदर सिंह किंदा ने मंत्री आर्य और अन्य को सरोपा देकर सम्मानित किया। कीर्तन में रिवरडेल, मदर इंडिया, दशमेश, जीनियस आदि के विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed