राष्ट्रीय ध्वज बाउंड्री बाल को जेसीबी से किया ध्वस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रे फॉर इंडिया की ओर से राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए की गई बाउंड्री वॉल को अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन चलाकर ध्वस्त कर दिया। इससे जन विकास मंच के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए संस्था के सदस्यों ने इस स्थल पर बाउंड्री वॉल बनाकर सर्किल बनाया गया था। बुधवार की रात उत्तराखंड जन विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर निर्माण किए गए सर्किल की सुरक्षा की मांग की थी। इसके कुछ घंटो बाद ही असामाजिक तत्वों ने जेसीबी चलाकर निर्माणधीन राष्ट्रीय ध्वज की बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सर्किल का पुनर्निर्माण कराये जाने और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
एसडीएम एचएस मर्तोलिया ने बताया कि ध्वस्त किये निर्माण का नगर पालिका की ओर से पुनर्निर्माण कराया जाएगा। और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है। उधर इस प्रकरण को लेकर नगर पालिका वार्ड की आपात बैठक बुलाई गई है।