फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jaspur Hospital will be converted into a sub-district hospital: Rawat

जसपुर अस्पताल बनेगा उपजिला चिकित्सालय : रावत

Mon, 06 Oct 2025 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Jaspur Hospital will be converted into a sub-district hospital: Rawat
जसपुर। स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण किया। मंत्री के अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने की उम्मीद जगी हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल की समस्याओं से रूबरू कराया।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि जसपुर के सीएचसी को उपजिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण कर 50 बेड का बनाए जाने की योजना है। इसके तहत शीघ्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। एक सप्ताह के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ भी तैनात कर दिया जाएगा। बताया कि सप्ताह में एक दिन होने वाला अल्ट्रासाउंड अब दो दिन होगा। स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती भी जल्द होगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि ऊधमसिंह नगर को जल्द ही 45 स्थायी डॉक्टर मिलने वाले हैं। उन्होंने दावा किया वर्ष 2027 तक सरकार राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती पूरी कर देगी। इस कदम से अस्पतालों में आमजन को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीएमएस डाॅ. धीरेंद्र मोहन गहलोत के एक लाख ओपीडी करने एवं अस्पताल हित में अच्छे कार्य की सराहना की। विधायक आदेश सिंह चौहान ने शिवराजपुर पट्टी के राजकीय डिग्री काॅलेज में विषय बढ़ाने की मांग की।

पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने शेरअली बाबा मजार के पास खाली पड़ी साढ़े बारह एकड़ सरकारी भूमि को जनहित में इस्तेमाल करने की मांग की। उन्होंने अस्पतालों में निशुल्क जांच के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। इससे पूर्व मंत्री का भाजपाइयों ने स्वागत किया। बीएन बलवान ने कार्यक्रम का संचालन किया। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, राजकुमार सिंह, डाॅ. एमपी सिंह, सीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल, सनी पधान, डाॅ. यूनुस चौधरी, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, हरप्रीत सिंह हैप्पी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed