{"_id":"6a684ac4be8f41b6a801204a","slug":"jan-jan-ki-sarkar-jan-jan-ke-dwar-programme-in-kashipur-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: फोन नहीं उठाते जेई...मंत्री ने जताई नाराजगी, बोले- सस्पेंड करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: फोन नहीं उठाते जेई...मंत्री ने जताई नाराजगी, बोले- सस्पेंड करेंगे
Tue, 28 Jul 2026 11:53 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
Published by: Heera
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:53 AM IST
सार
काशीपुर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
काशीपुर में आयोजित शिविर में शिकायत सुनते परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। सबसे अधिक बिजली विभाग की शिकायत आने पर मंत्री ने अधिशासी के द्वार कार्यक्रम में अभियंता से नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि जनता का फोन रिसीव नहीं किया तो कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
शिविर में आईं 65 शिकायतों में 50 का मौके पर निस्तारण किया गया। 15 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के समक्ष बिजली के झूलते तार, बार-बार बिजली गुल होने, ट्रांसफार्मर बदलने समेत अन्य शिकायतें आईं।
विज्ञापन
कई लोगों ने शिकायत की कि ऊर्जा निगम के एक जेई कई-कई बार फोन करने बावजूद फोन रिसीव नहीं करते हैं। इस पर मंत्री ने कड़े लहजे में अधिशासी अभियंता अजीत यादव को निर्देश दिए यदि भविष्य में ऐसा हुआ तो जेई को सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वार्ड-3 के पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर लगाने की कई बार गिजरात के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षद अब्दुल ब्दुल कादिर ने कहा कि सड़क पर रखे तीन ट्रांसफार्मरों को हटाने के लिए लिखित में दिया जा चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। मंत्री ने ईई अजीत यादव से कहा कि सबसे अधिक शिकायत ऊर्जा निगम की हैं। कहीं पोल गल चुके हैं, कहीं तार झूल रहे हैं, कहीं पोल झुके हुए हैं, आखिर इन शिकायतों का निस्तारण क्यों नहीं हो रहा है। मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें।