फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham singh nagar products will get global market

Uttarakhand: यूएस नगर के उत्पादों को मिलेगा ‘ग्लोबल मार्केट’, दुनिया में पहुंचेगा महिलाओं का हुनर

Sat, 06 Apr 2024 01:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो शैलेश कुमार सिंह, संवाद
शैलेश कुमार सिंह, संवाद Updated Sat, 06 Apr 2024 01:34 PM IST
सार

राष्ट्रीय आजीविका मिशन से संचालित स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद को अब ‘ग्लोबल मार्केट’ तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इससे समूह की महिलाओं के बनाए गए उत्पादों को पहचान तो मिलेगी ही। महिलाओं का हुनर भी बड़े स्तर पर प्रदर्शित होगा। 

विज्ञापन
Udham singh nagar products will get global market

विस्तार

राष्ट्रीय आजीविका मिशन से संचालित स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद को अब ‘ग्लोबल मार्केट’ तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इससे समूह की महिलाओं के बनाए गए उत्पादों को पहचान तो मिलेगी ही। महिलाओं का हुनर भी बड़े स्तर पर प्रदर्शित होगा। उनकी आमदनी बढ़ने के साथ ही वह स्वावलंबी भी होंगी।

विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाएं विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार कर बाजार में बेच रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर उनका सहयोग किया जा रहा है। महिलाएं खाद्य और पूजन सामग्री से लेकर खिलौने तक तैयार कर रही हैं। इससे समूहों से जुड़ी इन महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। वह लोगों के लिए एक नजीर भी बन रही हैं। अब समूहों के उत्पादों को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी चल रही है, ताकि उत्पाद जनपद और प्रदेश स्तर तक ही न सीमित रहें। बल्कि उन्हें पूरे भारत के साथ ही विदेशों में भी बाजार मिल सकें। 

विज्ञापन


यह उत्पाद किए गए चिह्नित
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न तरह के सामानों को तैयार कर रही हैं। इसमें बेकरी, मूजघास, मस्टर्ड आयल, आचार, पापड़, एलईडी बल्ब, झालर, तुलसी की माला, दीये, ड्रैगन फ्रुट, ऐपण आर्ट, चावल, घी, डेयरी, फिशफीड आदि को अभी तक चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये पढ़ें- Murder: बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे का आतंकी कनेक्शन, क्यों 33 साल पुराने मामले की हो रही चर्चा?

गुणवत्ता में होगा सुधार
स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारने के लिए उनके मानकों पर ही तैयार किया जाएगा। इसके लिए उत्पादों को तैयार करने वाले समूह की महिलाओं को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मानकों को समझकर उत्पादों को तैयार कर आकर्षक पैकेजिंग भी कर सकें। 

स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के तहत ब्रांडिंग प्रस्तावित है। जनपद के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार देने के लिए समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कराया जाएगा। उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने व उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुकूल तैयार किया जाएगा। ताकि महिलाओं स्वावलंबी हों और जनपद सहित प्रदेश का नाम भी आगे बढ़ा सकें। - मनीष कुमार, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed