फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   IT stocks fell by three to five percent

Udham Singh Nagar News: आईटी शेयरों में तीन से पांच प्रतिशत तक की गिरावट

Fri, 24 Apr 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
IT stocks fell by three to five percent
रुद्रपुर। शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच अलग-अलग सेक्टरों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। जहां आईटी और फार्मा सेक्टर दबाव में हैं वहीं बैंकिंग और वित्तीय कंपनियां बाजार को सहारा देती नजर आ रही हैं। इसका असर स्थानीय निवेशकों के पोर्टफोलियो पर साफ दिख रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक-दो सप्ताह में आईटी शेयरों में तीन से पांच प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके पीछे अमेरिकी बाजार में कमजोरी, डॉलर में उतार-चढ़ाव और आईटी कंपनियों के कमजोरी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। शहर के कई छोटे निवेशकों ने आईटी में की गई हालिया खरीद पर फिलहाल नुकसान की स्थिति बताई है।
विज्ञापन

वहीं फार्मा सेक्टर भी दबाव में है। एक्सपोर्ट डिमांड में सुस्ती और कीमतों पर नियंत्रण से जुड़े वैश्विक कारकों का असर इस सेक्टर पर पड़ा है। जानकारों का कहना है कि फार्मा में फिलहाल स्थिरता का इंतजार करना बेहतर होगा। इसके विपरीत बैंकिंग सेक्टर मजबूती दिखा रहा है। निजी और सरकारी बैंकों के शेयरों में दो से चार प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई है। इसकी वजह बेहतर तिमाही नतीजे, लोन ग्रोथ में तेजी और ब्याज दरों से मिलने वाला फायदा है। निवेशकों में बैंकिंग शेयरों को लेकर भरोसा बढ़ा है और कई लोग इस सेक्टर में नई खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
निवेशक बोले...
फिलहाल शेयर मार्केट में सेक्टर आधारित रणनीति अपनाना जरूरी है। जहां आईटी और फार्मा में सावधानी की जरूरत है, वहीं बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर फिलहाल निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत कई बेहतर विकल्प हैं। -अमित सिंह, निवेशक

--
नए निवेशकों को अभी बाजार स्थिर होने की प्रतीक्षा करनी चाहिए, बहुत अधिक निवेश बिना बैकअप के करना ठीक नहीं। पुराने निवेशकों के लिए जो खरीददारी करना चाहते हैं उनके लिए मार्केट का माहौल अच्छा है। फिलहाल आईटी कंपनियों के शेयर लेने के लिए ठीक समय है लेकिन निकालने के लिए नहीं। -बीपी सिंह, निवेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed