फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Investigations into the case began cutting vein

नस काटने के मामले में नहीं शुरू हुई जांच

Sun, 31 Jan 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 31 Jan 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन

गल्ला रेतने वाले बड़े बाबू के मामले में अभी कलक्ट्रेट प्रशासन ने जांच शुरू नहीं की है। वहीं जांच अधिकारी बनाए गए अपर जिलाधिकारी आशीष भटगई ने लेटर मिलने के बाद जांच शुरू करने की बात कहीं। वहीं दूसरे दिन भी बड़े बाबू का मामला कलक्ट्रेट सहित पूरे शहर में चर्चा का विषय रहा।

विज्ञापन


अज्ञात कारणों के चलते जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात निर्वाचन कार्यालय  के बड़े बाबू धीरेंद्र सती ने ब्लेड  से अपना गले और हाथ की नस काट ली थी। जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जिसकी जांच जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी  आशीष भटगई को सौंपी थी। लेकिन शनिवार को आदेश नहीं पहुंचने के बाद अपर जिलाधिकारी आशीष भटगई ने जांच शुरू नहीं की है।
विज्ञापन


आशीष भटगई ने बताया कि जैसे ही जांच करने के आदेश उन्हें प्राप्त होंगे, वह हर पहलू में जांच शुरू कर देंगे। वहीं अस्पताल प्रशासन इस मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है। दूसरे दिन भी निर्वाचन विभाग के कर्मचारी चुप्पी साधे रहे। लेकिन शहर और कलक्ट्रेट कार्यालय में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed