फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Investigation of fraud case in khatima

Udham Singh Nagar News: वित्तीय-अनियमितता की जांच शुरू

Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Investigation of fraud case in khatima
रुद्रपुर। खटीमा अनुसूचित जनजाति सहकारी संघ में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहकारिता विभाग ने जांच बैठा दी है। विभाग की ओर से समाज कल्याण विभाग को पत्राचार कर संघ के सचिव की रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा अनुसूचित जनजाति सहकारी संघ का पंजीकरण पीडीएस (सस्ता गल्ला दुकान) के रूप में विभाग में है। शिकायतकर्ता की ओर से संघ के खाते से वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए। इसके बाद शासन के निर्देशों पर जिला सहायक निबंधक ने संघ पर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सहकारी संघ की सचिव आश्रम पद्धति विद्यालय में भोजन माता के रूप में भी कार्यरत है। अब समाज कल्याण विभाग की ओर से संघ की सचिव और भोजन माता की रिपोर्ट जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटी की ओर से करीब 10 बार जांच के लिए सचिव के पास जा चुकी है लेकिन सचिव की ओर से जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है। अब समाज कल्याण विभाग को पत्राचार कर सचिव के अभिलेख मंगाए जा रहे हैं। बताया कि जिन उद्देश्यों से समिति में संघ का पंजीकरण हुआ है, उस उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। -डॉ. बीएस मनराल, जिला सहायक निबंधक, सहकारिता विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed