फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Instructions for safekeeping of SIR records

Udham Singh Nagar News: एसआईआर के अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश

Sat, 21 Feb 2026 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 21 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Instructions for safekeeping of SIR records
रुद्रपुर। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची में नाम विलोपन की कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए कि मतदाताओं को अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया जाएं। बीएलओ इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन न हो। शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में दास ने एसआईआर को संवेदनशील बताते हुए कहा कि सभी अभिलेख सुरक्षित रखे जाएं ताकि किसी भी प्रकार की जांच, आपत्ति या स्पष्टीकरण की स्थिति में उत्तर प्रस्तुत किया जा सके। बैठक में एसआईआर मैपिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके पर एडीएम कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम अमृता शर्मा, गौरव पांडेय, अभय प्रताप सिंह, तुषार सैनी, राहुल शाह, ऋचा सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed