फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection of illegal Minining

शिकायत पर प्रशासन ने की मिट्टी खनन पट्टे की पैमाइश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Inspection of illegal Minining
शक्तिफार्म। ग्रामीणों की मानक से अधिक मिट्टी खनन की शिकायत पर राजस्व एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच खनन पट्टे की पैमाइश की। तहसीलदार ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

ग्रामसभा रूदपुर के प्रधान पति प्रशांत मंडल, उपप्रधान सुकुमार वैद्य एवं ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से गांव के ही निकट बहने वाली सूखी नदी से मानक से अधिक मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत की थी। सोमवार को तहसीलदार परमेश्वरी लाल गंगवार, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रकाश नेगी एवं राजस्व निरीक्षक अमित सक्सेना ने खनन क्षेत्र पहुंचकर खनन कार्य का निरीक्षण व पट्टे की पैमाइश की। तहसीलदार ने कहा कि खनन विभाग एवं सिंचाई विभाग की ओर से जारी निर्देश और नक्शों के आधार पर निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी। तीनों विभाग के संयुक्त सर्वे में अगर खनन क्षेत्रों में अनियमितता पाई जाती है तो खनन ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। पैमाइश व जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed