फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   injured demonstrated by lying down in front of the emergency for treatment in kashipur

लेनदेन के विवाद में पिता-पुत्र घायल: इलाज के लिए घायलों ने इमरजेंसी के सामने लेटकर किया प्रदर्शन, जानें मामला

Sat, 21 Sep 2024 08:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 08:06 PM IST
सार

लेनदेन के विवाद में घायल पिता-पुत्र सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। इस पर विरोध स्वरूप घायलों ने परिजनों के साथ इमरजेंसी कक्ष के सामने लेट कर प्रदर्शन किया। बाद में सीएमएस के निर्देश पर घायलों का इलाज शुरू हो सका।

विज्ञापन
injured demonstrated by lying down in front of the emergency for treatment in kashipur
इलाज के लिए घायलों ने इमरजेंसी के सामने लेटकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में लेनदेन के विवाद में घायल पिता-पुत्र सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। इस पर विरोध स्वरूप घायलों ने परिजनों के साथ इमरजेंसी कक्ष के सामने लेट कर प्रदर्शन किया। बाद में सीएमएस के निर्देश पर घायलों का इलाज शुरू हो सका।

ग्राम प्रतापपुर निवासी घायल इशरत अली ने बताया कि दो साल पहले एक व्यक्ति से उसने ढेला पुल के पास करीब 30 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। कब्जा लेने गए तो पता लगा कि यह जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम भू-अभिलेखों में दर्ज है। रुपये वापस मांगने पर विक्रेता टरकाता रहा। आरोप है कि शनिवार सुबह रकम मांगने पर उसने अपने सहयोगियों की मदद से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए उसके दोनों पुत्रों साहिल व माहिर पर भी हमला कर घायल कर दिया। घायलों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एबुलेंस 108 ने घायलों को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर भर्ती करने में आना कानी करते रहे। काफी समय तक उन्हें भर्ती कराने के लिए परिजन एक से दूसरे कक्ष भटकते रहे लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। थक हार कर घायल इमरजेंसी कक्ष के बाहर ही लेट गए। सूचना पर बसपा नेता एमए राहुल, कांग्रेस नेता राशिद फारुकी, अफसर अली, शफीक अंसारी समेत कई लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से वार्ता की। सीएमएस के निर्देश पर घायलों को काफी देर बाद अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष के लोग घायल होकर अस्पताल आए थे। सर्जन ने भी देखा था। सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया था। फिर अस्पताल में ही भर्ती कर इलाज किया गया।

- डॉ. खेमपाल, सीएमएस, एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed