{"_id":"687e9823507a0bdcc90c3504","slug":"inform-the-police-if-you-see-a-drone-like-object-rudrapur-news-c-242-1-rdp1017-127534-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ड्रोन जैसी आकृति दिखने पर पुलिस को दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ड्रोन जैसी आकृति दिखने पर पुलिस को दें सूचना
Tue, 22 Jul 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। गदरपुर और आसपास के क्षेत्रों में रात्रि के समय ड्रोन जैसी आकृतियां दिखाई देने पर पुलिस ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। थाने के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान ने बताया गदरपुर और आसपास के क्षेत्रों में रात्रि में आसमान में ड्रोन जैसी आकृतियां देखे जाने की सूचना मिल रही है। अगर किसी को कोई ड्रोन जैसी आकृति दिखती है तो 112 पर पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन