फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Industrial Activity Picks Up in SIDCUL; 1,080 Units Approved

Udham Singh Nagar News: सिडकुल में औद्योगिक गतिविधियां तेज, 1080 इकाइयों को मिली मंजूरी

Tue, 12 May 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 12 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Industrial Activity Picks Up in SIDCUL; 1,080 Units Approved
रुद्रपुर। जिले में औद्योगिक गतिविधियों का तेजी से विस्तार हो रहा है। 2025-26 के दौरान जिले में 1080 नई औद्योगिक इकाइयों और संचालन संबंधी आवेदनों को मंजूरी दी गई है। इनमें 607 ऑरेंज श्रेणी, 318 ग्रीन श्रेणी व 150 रेड श्रेणी के उद्योग शामिल हैं। बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों से रुद्रपुर, पंतनगर और सिडकुल क्षेत्र एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग, फार्मास्यूटिकल, राइस मिल, पैकेजिंग, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की इकाइयों की संख्या तेजी से बढ़ी है। खासकर पंतनगर और सिडकुल क्षेत्र में नई उत्पादन इकाइयों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों के बीच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी भी तेज कर दी गई है। ऑरेंज और रेड श्रेणी में आने वाली इकाइयों को पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार उद्योगों को संचालन की अनुमति तकनीकी परीक्षण और प्रदूषण नियंत्रण मानकों की जांच के बाद ही दी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों की तुलना में ऊधम सिंह नगर में बेहतर सड़क संपर्क, सिडकुल की आधारभूत सुविधाएं और औद्योगिक वातावरण निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। यही कारण है कि बीते महीनों में औद्योगिक आवेदन लगातार बढ़े हैं।
विज्ञापन


जिले में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ रही हैं लेकिन सभी इकाइयों को पर्यावरणीय मानकों का पालन करना अनिवार्य है। विभाग की ओर से समय-समय पर निरीक्षण और निगरानी की जा रही है। जिन उद्योगों में मानकों के उल्लंघन की शिकायत मिलेगी उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - एसपी सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed