फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Incrochment in Rudrapur

नगर निगम ने शहीद पार्क से हटाई देव प्रतिमाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Incrochment in Rudrapur
रुद्रपुर में शहीद पार्क से देव प्रतिमाएं हटाते निगम कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नगर निगम ने शनिवार को घासमंडी स्थित शहीद पार्क से अतिक्रमण हटावा दिया। आरोप है कि यहां शहीद रामकुमार आर्य की प्रतिमा के पास देव मूर्तियां रखी गईं थीं। इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शहीद की पत्नी ने इसकी शिकायत की थी। नगर निगम ने जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में इन्हें हटा दिया।
विज्ञापन

घासमंडी निवासी रामकुमार आर्य 1991 में शहीद हो गए थे। उन्हीं के नाम से यह पार्क बनाया गया है। शहीद की पत्नी लता देवी ने दो महीने पहले आरोप लगाया था कि क्षेत्र के कुछ लोग शहीद पार्क में अतिक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने पार्क में देव मूर्तियां स्थापित कर दी हैं। उन्होंने डीएम, एसडीएम, एडीएम, नगर आयुक्त, मेयर आदि से इसकी शिकायत की थी। शनिवार को नगर निगम की ओर से टीम भेजी गई। मूर्तियों को जिन चबूतरों पर रखा गया था, उन्हें भी तोड़ दिया गया। इस दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्र, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, राजू नबियाल, गौतम सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोने लगीं महिलाएं
नगर निगम की इस कार्रवाई पर कुछ महिलाएं रोने लगीं। उनका कहना था कि देवता किसी के घर के नहीं है, बल्कि सभी के लिए समान रूप से हैं। ऐसे में मूर्तियों को हटाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed