{"_id":"6988eefd6dab791c420710e5","slug":"in-gadarpurs-ward-11-an-11000-volt-cable-has-become-a-danger-signal-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-136931-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गदरपुर के वार्ड 11 में 11 हजार वोल्ट की केबल बनी खतरे की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गदरपुर के वार्ड 11 में 11 हजार वोल्ट की केबल बनी खतरे की घंटी
Mon, 09 Feb 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
उप खंड विद्युत अधिकारी को पत्र भेजकर जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग
गदरपुर। वार्ड संख्या 11 में वर्षों पुरानी 11 हजार केवी विद्युत केबल से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उप खंड विद्युत अधिकारी को पत्र भेजकर जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि वर्ष 2016 में बिछाई गई 11 हजार वोल्ट की केबल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जो आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा भी बनी हुई है।
केबल की खराबी के चलते ज्ञान विहार क्षेत्र में आए दिन फॉल्ट हो रहा है, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ज्ञान विहार कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्ति तहसीलदार भूपेंद्र सिंह चौहान, व्यापारी कल्याण दास छाबड़ा, संजीव डोडा, शिवम छाबड़ा और प्रमोद बजाज सहित तमाम वार्ड वासियों ने जनसुरक्षा को देखते हुए क्षतिग्रस्त केबल को हटाकर मानकों के अनुरूप नई केबल बिछाने की मांग की है। संवाद
..........
वार्डवासियों की समस्या के निराकरण के लिए यथा संभव प्रयास किया जाएगा। वार्ड के स्थलीय निरीक्षण के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- प्रकाश शाह
उप खंड अधिकारी, ऊर्जा निगम गदरपुर