फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   IIM Kashipur defeated Mumbai and Delhi

आईआईएम काशीपुर ने मुंबई और दिल्ली को हराया

Sun, 25 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 25 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
IIM Kashipur defeated Mumbai and Delhi

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) के सालाना उत्सव ‘आग्नेत्र’ के दूसरे दिन मैनेजमेंट, कल्चरल और स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें आईआईएम काशीपुर के अलावा बाहर के मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की टीमों ने प्रतिभाग किया। अमर उजाला इस उत्सव का मीडिया पार्टनर है। मार्काहॉलिक्स नाम से आयोजित मार्केटिंग प्रतियोगिता में आईआईएम काशीपुर की टीम ने नार्से मुंजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड स्टडीज मुंबई और दिल्ली के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट को हराया। वहीं क्रिकेट में आईएमटी काशीपुर की टीम ने आईआईएम काशीपुर ए को हरा फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में फुटसल (मिनी फुटबाल) में आईएमटी काशीपुर ने दिल्ली बिजनेस स्कूल को हराया। वहीं बास्केटबाल प्रतियोगिता में डीआईटी देहरादून और आईआईएम काशीपुर ने अपनी जगह बनाई। कॉनसाइलो नामक मैनेजमेंट प्रतियोगिता में फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस) दिल्ली, आईआईएम, बंगलूरू, आईआईएम रायपुर, जमुना लाल बजाज इंस्टीट्यूट की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एफएमएस की टीम विजयी रही।
विज्ञापन


परिवर्तन शीर्षक से आयोजित प्रतियोगिता में सिमबॉयसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट पुणे (एससीएचएमआरडी), आईआईएम रायपुर, आईआईएम कोचीकोड, ग्रेट लेक्स गुड़गांव की टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें एससीएचएमआरडी ने पहला स्थान पाया। कल्चरल इंवेंट में भारतीय संस्कृति और अंधविश्वास पर आधारित एक नाटक का प्रदर्शन किया गया। बार ऑफ बैंड्स में फरियाद फ्यूजन चंड़ीगढ़ के ग्रुप ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं इंगलिश डिबेट में रमन अग्रवाल ने प्रथम व प्रतीक गोयनकर ने द्वितीय पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed