फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   IIM gives 205 managers to the country

आईआईएम ने देश को दिए 205 प्रबंधक

Fri, 29 Mar 2019 12:12 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
IIM gives 205 managers to the country
आईआईएम में टोपी उड़ाकर खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : amar ujala

भारतीय प्रबंधन संस्थान (काशीपुर) ने अपने सातवें दीक्षांत समारोह में देश को 205 प्रबंधक दिए। समारोह में एक्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (ईपीजीपी) के 27 डिप्लोमा अवार्डी को भी उपाधि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें प्रबंधन की उपाधि प्रदान की। समारोह में मेडल हासिल करने वाले सात छात्रों को भी सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कुंडेश्वरी एस्कोर्ट फार्म स्थित आईआईएम के दीक्षांत समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि समृद्ध भारत के निर्माण के लिए देश को स्मार्ट एवं क्षमतावान प्रबंधकों की जरूरत है। इसके लिए विभिन्न संस्थानों में बेहतर समन्वय कर देश में व्याप्त समस्याओं के समाधान की दिशा में काम किया जा सके।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि काशीपुर का आईआईएम देश के चुनिंदा संस्थानों में से एक है। यहां के डिग्रीधारकों को शत प्रतिशत प्लेसमेंट मिलता है। उन्होंने युवा प्रबंधकों से आह्वान किया कि यहां शिक्षा से मिली शक्ति का उपयोग पूरी जिम्मेदारी से करें। काशीपुर आईआईएम के प्रबंधक अपनी नैतिकता और सजगता से विकास में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईएम से पास आउट छात्रों की सफलता उनके परिवारों की तपस्या का फल है। इसे उत्साह के साथ अंगीकार करें। आईआईएम के चेयरमैन ध्रुव साहनी ने काशीपुर में आईआईएम की प्रगति एवं फैक्लटी के बारे में जानकारी दी। कहा कि संस्थान ने सात वर्षों के दौरान देश को कुशल प्रबंधक दिए हैं।

उन्होंने बताया कि आईआईएम ने 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड अर्जित किया है। यहां से डिग्री लेने वाले कुछ विद्यार्थियों को सर्वाधिक 28 लाख रुपये प्रतिवर्ष पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। आईआईएम का औसत प्लेसमेंट पैकेज 12.24 लाख रुपये है, जबकि टॉप 10 डिग्रीधारकों को औसतन 24 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है। आईआईएम के डायरेक्टर प्रो. केएन बधानी ने संस्थान के शोधपत्रों, प्रोजेक्ट आदि के बारे में जानकारी देते हुए नए प्रबंधकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 


वहां संस्थान के डीन प्रो. बहारूल इस्लाम, बोर्ड ऑफ गवर्नर के सदस्य अरविंद महाजन, संजय कुमार सिन्हा, संदीप सिंह, जीएस तोमर के अलावा संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।  

इंसेट

पीजीपी में इन डिग्रीधारियों को मिले पदक
1- हुर्षवर्धन झा, झारखंड - स्वर्ण 
2- काशी वेंकेटेश, हैदराबाद - रजत 
3- सोहन सेन गुप्ता एवं मुर्शीद आलम, कोलकाता - कांस्य 
4- मयूर चौधरी, मध्य प्रदेश, आल राउंडर परफोरमेंस पदक 

ईपीजीपी में इन डिप्लोमा धारकों को मिला पदक 
1- विवेक भारद्वाज, देहरादून - स्वर्ण
2- प्रदीप चोपड़ा देहरादून - रजत 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed