Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If farmers prosper, the state will also become strong: Dhami

किसान समृद्ध तो प्रदेश भी होगा मजबूत : धामी

Wed, 03 Dec 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 03 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
If farmers prosper, the state will also become strong: Dhami
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रजत जयंती पर जीबी पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से लोहियाहैड मैदान पर लगाई गई कृषि गोष्ठी व प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बुधवार को हुई गोष्ठी में कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है। किसान मजबूत होगा तो हमारा देश-प्रदेश मजबूत व सम्पन्न होगा।पंतनगर विश्वविद्यालय हरित क्रांति की जन्मस्थली है। विश्वविद्यालय लगातार कृषि के क्षेत्र में शोध व अनुसंधान कर रहा है। कहा कि सभी किसान कृषि में उन्नत बीजों व तकनीकी का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत करें। सरकार किसानों और सैनिकों की है। किसानों को जो भी समस्याएं आएंगी, उनका प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के साथ है।
विज्ञापन

कहा कि किसान केंद्र व राज्य की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। किसान कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, शहद उत्पादन, रेशम उत्पादन आदि के क्षेत्र में भी कार्य करें। राज्य के इतिहास में पहली बार हमारी सरकार ने गन्ना किसानों की आय को बढ़ाने के लिए 30 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य में वृद्धि की है। उन्होंने किसानों से गन्ने का रकबा बढ़ाकर गन्ने का अधिक से अधिक उत्पादन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रीप परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को छह ई रिक्शा, दो प्रगतिशील किसानों को 49,750 रुपये के अनुदान चेक, एक हजार किसानों को कृषक किट के सापेक्ष सांकेतिक रूप से पांच किसानों को किट वितरित किए गए। वहां पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, सीडीओ दिवेश शाशनी, बीएस चलाल, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम तुषार सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed