{"_id":"693d2ba0c2629aa4080280c8","slug":"husband-wants-to-live-with-wife-after-divorce-in-jaspur-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पति ने दिया तलाक...अब पत्नी के साथ रहना चाहता है, महिला ने लगाया पीटने और हत्या की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पति ने दिया तलाक...अब पत्नी के साथ रहना चाहता है, महिला ने लगाया पीटने और हत्या की कोशिश का आरोप
Sat, 13 Dec 2025 02:32 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:32 PM IST
सार
रुखसाना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने उसे बिना कारण तलाक दे दिया था। बाद में जब पति उसे वापस लेने आया और उसने मना किया, तो पति ने उसे पीटा और उसके गले पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
सख्त कानून के बाद भी पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। पति अब पत्नी को साथ रखना चाहता है लेकिन पत्नी साथ रहने से इनकार कर रही है। इसी बात को लेकर उसने पति पर कत्ल की नियत से हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मोहल्ला नईबस्ती निवासी रुखसाना ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसके पति जाहिद ने दो माह पहले बिना किसी बात पर उसे तलाक दे दिया। बीते दिन आरोपी उसके मायके में पहुंचा और साथ चलने के लिए कहने लगा। उसने कहा कि तुमने तो मुझे तलाक दिया है फिर मैं आपके साथ क्यूं आऊंगी। आरोप है कि इसी बात पर उसने उसे पीटा और कत्ल करने की नियत से उसने गले पर चाकू से वार कर दिया। शोर मचाने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामला पति-पत्नी से जुड़ा है। प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।