फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Husband left his parents and his wife after falling in love with a woman on Instagram in rudrapur

अजब-गजब इश्क: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, फिर पति ने मां-बाप के साथ पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ा; की दूसरी शादी

Mon, 02 Sep 2024 05:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 02 Sep 2024 05:20 PM IST
सार

इंस्टाग्राम के माध्यम से एक महिला से हुए प्यार के चक्कर में एक व्यक्ति ने अपने परिवार को दरकिनार कर दिया। पत्नी का आरोप है कि पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और उसके साथ ही रह रहा है। पुलिस ने आरोपी पति व महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Husband left his parents and his wife after falling in love with a woman on Instagram in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के माध्यम से एक महिला से हुए प्यार के चक्कर में एक व्यक्ति ने अपने परिवार को दरकिनार कर दिया। पत्नी का आरोप है कि पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और उसके साथ ही रह रहा है। पुलिस ने आरोपी पति व महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बगवाड़ा निवासी रानी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 17 जून 2009 को मुकेश निवासी ग्राम बगबाड़ा के साथ हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। विवाह के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा था। कुछ साल से पति इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रिया सागर निवासी केमरी, तहसील बिलासपुर, जिला रामपुर के संपर्क में आ गए थे। वह सारे दिन उससे ही बात करते रहते थे और विरोध करने पर मारपीट करते थे। उसके कहने पर सास-ससुर ने पति को काफी समझाया, लेकिन वे नहीं माने। वह प्रिया से शादी करने के लिए अड़ गए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: 780 सस्ता गल्ला की दुकानों में लगे ताले, नहीं बंटेगा राशन; नाराज विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी का आरोप है कि पति ने प्रिया सागर से विवाह कर लिया है और पति घर नहीं आते। प्रिया के पति की दस माह पहले मृत्यु हो चुकी है। पति उन्हें किसी प्रकार का कोई खाना, खर्चा नहीं देते हैं। वह मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने बच्चों, बुजुर्ग सास, ससुर का भरण पोषण कर रही है। पति प्रिया के साथ किराये के मकान में रह रहा है। पुलिस ने मुकेश और प्रिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed