{"_id":"5f68ebb28ebc3eb7390d1d45","slug":"husband-killed-his-wife-due-to-domestic-discord-kashipur-news-hld397773036","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह से तंग आकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलह से तंग आकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
मृतक की सौंतेली बेटी और उसका बेटा।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। गृह कलह के चलते एक युवक ने पहले अपनी पत्नी के सिर पर डंडा मारा फिर दुपट्टे से उसका गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी सनाउल्लाह पांच वर्ष पूर्व ग्राम मनियावाला जिला बिजनौर (यूपी) से आकर यहां बस गया था। वह फेरी लगाकर पुराने कपड़ों की दरी और चादर बेचने का काम करता था। उसकी पहली पत्नी की 12 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की बीते वर्ष उसने शादी कर दी थी।
उसका पुत्र कपड़े की दुकान पर काम करता है और वह घर पर नहीं आता जबकि एक बेटी उसके साथ रहती है। चार वर्ष पूर्व उसने बिहार निवासी रुखसाना से दूसरी शादी की थी। उस से दो साल का एक बेटा है। मोहल्ले वासियों ने बताया रुखसाना अकसर सनाउल्लाह पर बेटी की शादी करने का दबाव बनाती थी। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी भी चल रही थी। मोहल्ले वाले कई बार पंचायत कर झगड़े का फैसला करा चुके थे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। माता-पिता में झगड़ा बढ़ता देख सनाउल्लाह की बेटी अपने भाई को लेकर बाहर चली गई। इस बीच सनाउल्लाह ने पत्नी के सिर पर डंडा मारा फिर दुपट्टे से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा और दुपट्टा बरामद किया है।
सीओ मनोज ठाकुर और कोतवाल एनबी भट्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। कोतवाल नंदा बल्लभ भट्ट ने बताया कि आरोपी आए दिन रुखसाना से झगड़ा करता था। एक सप्ताह पूर्व भी आरोपी पत्नी से झगड़ा कर घर में ताला लगाकर चला गया था। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया था तथा आरोपी का शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया था।
रुखसाना की मौत सिर पर डंडा लगने के कारण हुई है या दुपट्टे से गला घोटने से हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। पुलिस फरार सनाउल्लाह की तलाश कर रही है।

जसपुर में घटना स्थल पर जांच करते हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद करते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : KASHIPUR