फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hritik selected in Bangluru Bulles

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ऋतिक का बंगलूरू बुल्स टीम में चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hritik selected in Bangluru Bulles
हरियाणा में कोच के साथ ऋतिक। - फोटो : KASHIPUR
मन में कुछ करने का जुनून हो तो कोई राह मुश्किल नहीं होती है। कठिन परिश्रम के दम पर ऋतिक कांबोज ने पहली ही बार में प्रो कबड्डी लीग के लिए बंगलूरू बुल्स कबड्डी टीम में स्थान बनाकर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स टीवी पर होगा।
विज्ञापन

जुलाई से शुरू होने वाली प्रो कबड्डी लीग पर कोरोना का ग्रहण लग गया था। फरवरी में बंगलूरू में हुई चयन प्रतियोगिता में कचनाल गुंसाई निवासी ऋतिक कांबोज (20) ने प्रतिभाग किया था। हाल में ही इसका परिणाम जारी हुआ जिसमें बंगलूरू बुल्स टीम ने उत्तराखंड से काशीपुर के ऋतिक को 10 लाख के साथ चुना है। प्रो कबड्डी लीग दिसंबर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

ऋतिक पिछले एक वर्ष से द्रोणाचार्य, एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी टीम कोच किशन हुड्डा से हरियाणा में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ऋतिक ने बताया कि कोच पांच घंटे तक अभ्यास कराते थे जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। प्रो कबड्डी लीग में टीम को जिताकर देश का नाम रोशन करना है। अन्य खेलों की अपेक्षा कबड्डी में खिलाड़ी अपना भविष्य संवार सकते हैं। ऋतिक की उपलब्धि पर पिता उमेश चंद्र कांबोज, माता ममता कांबोज, ताऊ उमेश कांबोज, कोच किशन हुड्डा, सत्य पंडित ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतिक ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर टीम को दिलाई जीत
काशीपुर। वर्ष 2016 बाजपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में ऋतिक की टीम ने प्रथम, दिसंबर 2016 देहरादून में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, वर्ष 2017 नोर्थ रेलवे की टीम से कटक में द्वितीय, वर्ष 2018 जूनियर नेशनल चैंपियनशिप आंध्र प्रदेश में तृतीय, नेशनल देहरादून में प्रथम, 2019 काशीपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, यूथ नेशनल गोवा में द्वितीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडोनेशिया में फाइनल में इरान को हराकर जीत दर्ज की। प्रो कबड्डी खिलाड़ी मंजीत दहिया, प्रदीप, दर्शन कात्यान, रोहित कुमार के साथ खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed