फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   House tax demand of over 5 hours Corporate Office hoop

हाउस टैक्स लगाने की मांग पर 5 घंटा निगम कार्यालय घेरा

Wed, 24 Feb 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Wed, 24 Feb 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन

निगम परिक्षेत्र के अंदर बिना हाउस टैक्स दिए रह रहे लोगों ने हाउस टैक्स लगाने की मांग को लेकर नगर निगम के मुख्य गेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। जिससे 5 घंटा नगरनिगम के अंदर आवाजाही ठप रही। इस दौरान नगर निगम की सफाई गाड़ियां नहीं जा सकी। पार्षद और कांग्रेस नेताओं के भूख हड़ताल की चेतावनी के बाद पहुंची एमएनए के आश्वासन बमुश्किल आंदोलनकारी शांत हुए।

विज्ञापन


नगर निगम परिक्षेत्र के अंदर कई लोग नजूल की भूमि में बसे हैं। शासनादेश के अनुसार नजूल की भूमि में निगम द्वारा हाउस टैक्स नहीं लगाया जा सकता है। वहीं मंगलवार को हाउस टैक्स लगाने की मांग को लेकर रुद्रपुर की विभिन्न बस्तियों से आए सैकड़ों लोगों ने नगर निगम कार्यालय में निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि वह 25 सालों से उक्त भूमि में काबिज हैं। लेकिन निगम प्रशासन उनके भवनों में हाउस टैक्स नहीं लगा रहा है।
विज्ञापन


हाउस टैक्स नहीं लगाए जाने से वे कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत उनसे फार्म भी भराए गए। अब कहा जा रहा है कि बिना हाउस टैक्स के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। लोगों ने आरोप लगाया कि जब हाउस टैक्स की रसीद जरूरी थी तो उनसे फार्म क्यों भरवाए गए। इसके बाद उन्होंने लोग निगम के मुख्य गेट में बैठ गए। वे मौके पर एमएनए को बुलाने की मांग करने लगे। इससे निगम की सफाई गाड़ियां अंदर बाहर नहीं जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 घंटे बाद भी जब एमएनए नहीं पहुंची तो कांग्रेस नेता सुशील गाबा, कालीचरण और परवेज कुरैशी ने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दे डाली। चेतावनी के आधे घंटे बाद एमएनए दीप्ति वैश्य मौके पर पहुंची उन्होंने शासनादेश का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से होने जा रही वीडिओं कांफ्रेंसिंग में यह बात उठाने की बात कही। तब लोग शांत हुए। इस दौरान राजपाल, जगदीश तनेजा, इस्लाम, पुरूषोत्तम, वाजिद खान, अंकुर, असगर अली, शकुंतला, निशा, रूबी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed