{"_id":"63052ae8762e673b4976b82a","slug":"hounerd-by-panjabi-mahasabha-kashipur-kashipur-news-hld473307292","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे 65 बुजुर्गों को भी पंजाबी महासभा ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे 65 बुजुर्गों को भी पंजाबी महासभा ने किया सम्मानित
विज्ञापन
काशीपुर में सम्मानित होने के बाद समारोह में मौजूद बुजुर्ग व आयोजक। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। अविभाजित भारत में जन्मे बुजुर्गों को उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से मंगलवार को पंजाबी सभा में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। इस दौरान 65 बुजुर्गों को बड़े सिंहासन पर बिठाकर तिलक लगाया गया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने देश की आजादी से पहले जन्मे वीर बुजुर्ग और बुजुर्ग महिलाओं को विभाजन विभीषिका सेनानी सम्मान से सम्मानित किया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अगस्त को रुद्रपुर में हुई सभा में उत्तराखंड कई के बुजुर्गों को सम्मानित किया था लेकिन उस कार्यक्रम में काशीपुर के 65 बुजुर्ग रुद्रपुर नहीं पहुंच सके थे।
इन बुजुर्गों को सोमवार को महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, पंजाबी सभा के सरपरस्त पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने सम्मानित किया। महिला शाखा अध्यक्ष सरोज शर्मा, जोगेंद्र सिंह, चांदी शर्मा, मंत्री आशा अरोरा, नीलम छाबरा ने 24 वृद्धाओं को सम्मानित किया। पंडित मनोज शर्मा ने सभी बुजुर्गों को तिलक लगाया। सभी सम्मानित बुजुर्ग गदगद दिखाई दिए। इस दौरान गुरविंदर सिंह चंडोक को भाजपा का प्रदेश मंत्री बनने पर बधाई दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण सेठी, जिला महामंत्री चेतन अरोरा, कार्यक्रम संयोजक मनीष सपरा, राजीव परनामी, प्रभात साहनी, जसपाल चड्ढा, विनीत रावल, सर्वेश बाली, अशोक चावला आदि रहे।