{"_id":"5d7e881f8ebc3e015d44bf48","slug":"himanshu-will-now-serve-the-country-after-becoming-the-student-union-president-sitarganj-news-hld3568132192","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद अब देश सेवा करेंगे हिमांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद अब देश सेवा करेंगे हिमांशु
विज्ञापन
आर्मी की वर्दी पहने छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु धामी।
- फोटो : SITARGANJ
मो. यामीन अंसारी
सितारगंज। जज्बा और लगन से मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। यह साबित कर दिखाया है सिसौना गांव के हिमांशु धामी ने। हिमांशु वह नाम है, जिसने हाल ही में सितारगंज डिग्री कॉलेज से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और सफलता हासिल की। अब हिमांशु का चयन आर्मी की गोरखा रेजीमेंट में होने से परिवार को दोगुनी खुशी मिली है। हिमांशु 16 सितंबर से बनारस में होने वाली आर्मी की ट्रेनिंग के लिए रवाना हो चुके हैं।
हिमांशु के पिता नर सिंह धामी वर्ष 2012 में आर्मी के हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि उनकी मां कौशल्या देवी गृहणी हैं। दो साल पहले हिमांशु के बड़े भाई विकास धामी भी आर्मी में भर्ती हुए हैं। वर्तमान में वह लेह-लद्दाख में तैनात है। बीती नौ सितंबर को कुमाऊं विवि के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव हुआ। इसमें सितारगंज डिग्री कॉलेज से हिमांशु ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता।
हिमांशु के परिवार के ज्यादातर लोग सेना में सेवा दे रहे हैं। हिमांशु की उपलब्धि पर महाविद्यालय भी गौरवान्वित है। हिमांशु के पिता नर सिंह धामी मूलरूप से ग्राम राथी पोस्ट धारचूला (पिथौरागढ़) के निवासी हैं। वर्ष 2004 में नर सिंह धारचूला से सिसौना आकर बस गए थे। बता दें कि हिमांशु धामी के दादा गगन सिंह धामी ने वर्ष 1964 और 1971 के युद्ध में भाग लिया था। वर्ष 2001 में उनका देहांत हो गया।