{"_id":"69c2e1e307eccb17260f7e8a","slug":"highway-blocked-over-non-availability-of-lpg-cylinders-police-resort-to-lathi-charge-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138912-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलने पर हाईवे किया जाम, पुलिस ने फटकारी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलने पर हाईवे किया जाम, पुलिस ने फटकारी लाठियां
Wed, 25 Mar 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं के सब्र बांध टूट गया। उन्होंने बिलासपुर मार्ग पर स्थित भारत गैस एजेंसी के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया।
मंगलवार को सुबह से ही सैकड़ों उपभोक्ता रामपुर हाईवे पर जिला पंचायत बैरियर के पास सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे थे। जब सिलिंडर नहीं मिला तो उनका गुस्सा भड़क उठा और सड़क पर उतर कर विरोध जताया। लोगों के सड़क पर उतरने से जाम की स्थिति बन गई। कई वाहनों के पहिये थम गए। आधे घंटे तक जब लोग सड़क से नहीं उठे तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसी बीच पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी घटना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने आक्रोशित लोगों से बातचीत की और फिर भारत गैस एजेंसी के प्रबंधन से वार्ता की। बाद में ठुकराल ने कलक्ट्रेट पहुंच कर एडीएम पंकज उपाध्याय और प्रभारी डीएसओ मलकीत सिंह से मुलाकात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने ठुकराल के साथ भारत गैस एजेंसी का दौरा किया। वहां उन्होंने उपभोक्ताओं को शांत कराया और एजेंसी प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
--
बुकिंग कराने पर घर मिलेगा सिलिंडर : एडीएम
एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि भारत गैस एजेंसी में वर्तमान में 1000 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। जिन उपभोक्ताओं ने 23 मार्च तक बुकिंग कराई है उन्हें मंगलवार शाम तक सिलिडर आपूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, इंडेन गैस एजेंसी में लगभग 510 सिलेंडर मौजूद हैं और यहां 17, 18 व 19 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब एजेंसियों में किसी को भी सीधे सिलिंडर नहीं दिया जाएगा बल्कि घर-घर आपूर्ति की जाएगी।
--
डीएम के आदेश के बाद भी एजेंसी के बाहर लगी भीड़
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को आदेश जारी किया था कि किसी भी एजेंसी के गोदाम पर एलपीजी सिलिंडर नहीं बांटा जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग कराने पर सिलिंडर की गाड़ी घर-घर पहुंचेगी। डीएम के आदेश के बाद भी लोग मंगलवार को सुबह से लाइनों में लगे रहे। हालांकि किसी भी एजेंसी के गोदाम से मैनुअली सिलिंडर नहीं बांटे गए।
--
इंडेन गैस एजेंसी के बाहर भी लगाया जाम
गोदाम पर सिलिंडर नहीं मिलने पर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने इंडेन गैस एजेंसी के बाहर भी जाम लगा दिया। हालात बिगड़ने से पहले एडीएम पंकज उपाध्याय एजेंसी पहुंचे और सिलिंडरों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि एजेंसी में आकर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। सबको घर पर सिलिंडर मिलेगा। इधर, जाम लगने पर पुलिस पहुंची और लोगों को सड़क से हटाया गया। वहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, समाजसेवी सुशील गाबा, जगदीश तनेजा आदि मौजूद रहे।
--
कोट
पुलिस ने हाईवे जाम कर रहे लोगों को सड़क से हटवाया। कुछ लोग अराजकता कर रहे थे उन्हें समझा दिया गया था। लाठी फटकारने की नौबत नहीं आई। - प्रशांत कुमार, सीओ