{"_id":"6085bbc68ebc3e24697bf1bf","slug":"heard-the-siren-of-the-cpu-s-car-and-the-thieves-fled-from-the-engine-rudrapur-news-hld422648055","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू की कार का सायरन सुन इंजन छोड़कर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू की कार का सायरन सुन इंजन छोड़कर भागे चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर स्थित केइएम सर्विस सेंटर का ताला तोड़कर चोरों ने एक कार का इंजन खोल लिया। चोर इंजन को लेकर भागने की कोशिश कर ही रहे थे कि सीपीयू कर्मियों की नजर पड़ गई। सीपीयू कर्मियों ने कार का साइरन बजाया तो चोर इंजन छोड़कर भाग गए।
रविवार को कोरोना कर्फ्यू के चलते सर्विस सेंटर बंद था। रोड पर चहलपहल थमने का फायदा उठाकर तीन चोर सर्विस सेंटर में घुस गए और कार का इंजन खोल लिया। चोर इंजन लेकर सेंटर से बाहर आ रहे थे। इसी बीच ड्यूटी कर रहे सीपीयू इंचार्ज जीएस मनकोटी की नजर चोरों पर पड़ गई। उन्होंने टीम के साथ कार का साइरन बजाते हुए पीछा किया लेकिन चोर इंजन को फेंककर फरार हो गए। सीपीयू कर्मियों ने इंजन को बरामद करने के साथ ही सर्विस सेंटर मालिक को मामले की जानकारी दी।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी से चोरों की शिनाख्त कराई जाएगी। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।