फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Healthy society can be imagined only by respecting the Gurus: Swami Dharamdev Maharaj

गुरुओं के सम्मान से ही स्वस्थ समाज की कल्पना : स्वामी धर्मदेव महाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Healthy society can be imagined only by respecting the Gurus: Swami Dharamdev Maharaj
रुद्रपुर।
विज्ञापन

शहर के श्री हिमगिरी महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर पर पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने जिस भी गुरु को मानता है, वह अपने गुरुओं का सदैव सम्मान करें, तभी एक स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती। बताया शास्त्रों में लिखा है कि गुरु के बिना गति नहीं होती। ऐसे में गुरुओं के बताए हुए मार्ग पर चलें और उनके पदचिह्नों को आत्मसात करें। इससे पूर्व समाजसेवी भारत भूषण चुघ व समाजसेवी अमर कुमार ने स्वामी धर्मदेव महाराज को पगड़ी पहनाकर उनसे आशीर्वाद लिया। भजन गायक विनायक ने गुरु की महिमा का बखान किया। उन्होंने गुरु सिमरन में जो पल डूबा उसका क्या कहना, चारों धाम से बढ़कर है गुरु का धाम, गुरु की रहमत का कोई ठिकाना नहीं जैसे भजन सुनाए। वहां पर अमर कुमार, विक्की डूडेजा, पंकज कुमार, विजय शास्त्री, राममिलन, मोहन कुमार, जगदीश लाल पाहवा, मुकेश गावड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed