{"_id":"61ba3b5292f8ed20eb38b960","slug":"health-sitarganj-news-hld4477482168","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जाएं ः अब फिर कोरोना ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जाएं ः अब फिर कोरोना ने दी दस्तक
विज्ञापन
सितारगंज में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रेपिड एंटीजन टेस्ट करती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जाइए! कोरोना ने फिर दस्तक दे दी है। तीन महीने के बाद कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। बुधवार को सितारगंज तहसील के छह कर्मचारी और खटीमा में पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से जागरूकता बरतने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। साथ ही संक्रमितों के घरों को कंटेनमेंट जोन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सैंपलिंग टीम तहसील पहुंची और पेड़ के नीचे कैंप लगाकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बाल विकास परियोजना व तहसील के करीब 35 कर्मचारियों की रेपिड एंटीजन जांच की तो छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे स्वास्थ्य और तहसील परिसर में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की रिपोर्ट तहसीलदार को दी। संक्रमित कर्मचारियों को दफ्तर से तो नहीं भेजा गया, लेकिन कार्य अवधि के दौरान वे आधा शटर गिराकर काम करते रहे। संभावित तीसरी लहर में अगस्त के बाद सितारगंज में छह कोरोना संक्रमित निकलने का यह पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभारी गिरिजा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि संक्रमितों कि सूची तहसीलदार शुभांगी को दी गई है।
इधर, खटीमा के नागरिक अस्पताल के प्रभारी कोविड नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को 346 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में पांच लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि बीते दिनों कुटरी के 80 वर्षीय वृद्ध के कोविड पॉजिटिव आने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की सैंपलिंग की गई थी जिसमें उसकी 73 वर्षीय पत्नी एवं 16 वर्षीय पोती पॉजिटिव निकलीं। झनकट में पॉजिटिव निकले सैनिक की 21 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव आई। साथ ही नगर के निजी अस्पताल में कार्यरत बिचवा निवासी 25 वर्षीय युवती एवं चंद्रवाटिका निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव आए हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के तहत संक्रमित के घरों को कंटेनमेंट जोन बनाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
सितारगंज तहसील तीन दिन के लिए बंद
सितारगंज। छह कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर सितारगंज तहसील परिसर को आमजन के लिए तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। एसडीएम तुषार सैनी ने इसकी जानकारी दी। बताया कि तहसील परिसर को सैनिटाइज कर दिया गया है। फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए ड्राप बॉक्स लगाया गया है। लोग अपनी समस्या बॉक्स में डाल सकते हैं, त्वरित समाधान किया जाएगा।
भारत में विदेशों से आए लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि होने के बाद यहां भी एहतियात बरती जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है और कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। जीजीआईसी नानकमत्ता, सिडकुल क्षेत्र व अन्य स्थानों पर कैंप कर सैंपलिंग की जा रही है। संक्रमित पाए गए सभी छह कर्मचारियों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। साथ ही उनके परिजनों के भी कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।
-डॉ. राजेश आर्या, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी सितारगंज
जरूरी हैं ये एहतियात
>> दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, भले ही वे बीमार न हों।
>> सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं, खासतौर पर इमारत के भीतर या जब शारीरिक दूरी बनाना संभव न हो।
>> बंद जगहों की बजाय खुली, हवादार जगह चुनें। सार्वजनिक भवन में हों तो खिड़कियां खोलें।
>> खांसने या छींकने पर अपनी नाक और मुंह को रूमाल से ढंकें।
>> हाथों को बार-बार साबुन और साफ पानी से धोते रहें।
>> कोरोना की दोनो डोज जरूर लगवाएं, इस संबंध में दिशा-निर्देशों का पालन करें।
>> अगर आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो घर पर ही रहें।
>> गाइडलाइन का पालन करने और टीकाकरण के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।