{"_id":"62508a78bd0ba4692476b7b5","slug":"health-rudrapur-news-hld458888641","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ही नहीं अन्य संक्रामक रोगों से भी बचाता मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ही नहीं अन्य संक्रामक रोगों से भी बचाता मास्क
विज्ञापन
डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, सीएमओ।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोरोना महामारी की परिस्थितियों ने आम लोगों को पहले से अधिक हाइजेनिक बना दिया है। सच तो यह है कि कोरोना महामारी ने आम लोगों को भी मास्क का इस्तेमाल करना सिखा दिया है। कोरोना से पहले आम लोग मास्क से ठीक से परिचित तक नहीं थे या उन्होंने सिर्फ डॉक्टरों को ही सर्जिकल मास्क पहने देखा था, अब वे भी मास्क के प्रति पूरी तरह से जागरुक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के साथ ही अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए भी लोग अब मास्क का इस्तेमाल करने लगे हैं।
कोरोना महामारी से पहले मास्क का इस्तेमाल डॉक्टरों के अलावा स्वास्थ्य के प्रति कुछ जागरूक लोग ही किया करते थे। कुछ लोग प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाते थे, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल मास्क का होने के कारण इसके प्रति जागरुकता भी बढ़ी है। मास्क के बाद सैनिटाइजर के प्रति भी आम जनता की जागरूकता बढ़ी है।
गंदगी वाले स्थानों में दूषित बैक्टीरिया व वायरस से बचने के लिए भी लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के साथ ही कई अन्य निजी संस्थाओं व समाज सेवियों ने जनता को निशुल्क मास्क व सैनिटाइजर बांटे। बता दें कि ऊधम सिंह नगर जिला कोरोना संक्रमण की दृष्टि से शुरू से ही गंभीर रहा था। जिले में अब तक कुल 42 हजार 488 लोग कोरोना संक्रमित आ चुके हैं। इनमें से 970 संक्रमितों की मौत भी हुई थी, जबकि 97 प्रतिशत से अधिक लोग स्वस्थ हो गए थे।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों को मिला रोजगार
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के दौरान जिले में कई महिला स्वयं सहायता समूहों को मास्क बनाने का कार्य दिया गया था। इससे महिला समूहों की आय में बढ़ोतरी हुई। साथ ही कई बेरोजगारों को मास्क की बिक्री से रोजगार मिला है। वर्तमान में भी दुकानों पर खूब मास्क बिक रहे हैं। संवाद
मास्क के इस्तेमाल के प्रमुख फायदे
>> किसी भी प्रकार की संक्रामक बीमारियों से बचाव।
>> संक्रामक बीमारियों से ग्रसित के खांसने और छींकने के दौरान बचाव।
>> प्रदूषण से बचाव।
>> गंदगी में दूषित बैक्टीरिया और वायरस से बचाव ।
कोरोना पॉजिटिव केसों का आंकड़ा शून्य
रुद्रपुर। मंगलवार को भी जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों का आंकड़ा शून्य रहा। जिले में अब तक कोरोना से बचाव के लिए 11 लाख 54 हजार 345 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। संवाद
कोरोना महामारी के बाद आम लोग अब अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए भी मास्क का इस्तेमाल करने लगे हैं। मास्क पहनने से प्रदूषण के साथ ही वायरस और बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारियों से भी बचाव होता है। -