फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health.

मजदूरों के समर्थन में भाकियू की महापंचायत 18 नवंबर को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Health.
बाजपुर में बैठक करते भाकियू से जुड़े किसान। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर/किच्छा। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किच्छा फैक्टरी के मजदूरों के पक्ष का निर्णय नहीं होने पर 18 को फैक्टरी गेट पर महापंचायत करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव नंदपुर नरका टोपा स्थित भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा के आवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किच्छा में इंटरार्क कर्मचारियों का आंदोलन 15 महीने से चल रहा है। 29 अक्तूबर को डीएम से वार्ता होनी है। इस वार्ता में मजदूरों के पक्ष में निर्णय नहीं लेने पर भाकियू की ओर से 15 नवंबर को फैक्टरी गेट पर महापंचायत की जाएगी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत महापंचायत में शामिल होंगे। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि प्रशासन को मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसा नहीं होने पर किसान और मजदूर संगठन एक साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। इससे पहले मजदूरों की समस्याओं के लिए 18 नवंबर को महापंचायत के रूप में आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई। मौके पर किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, यूपी और उत्तराखंड के प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा, जगदीप सिंह, सुब्रत विश्वास, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, जितेंद्र सिंह, प्रताप सिंह संधू, हरप्रीत सिंह निज्जर, उलजीत सिंह, राकेश, सौरभ आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed