फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health issues to the people.

भूख हड़ताल पर बैठे चार मृतक आश्रितों में से एक ही हालत बिगड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Health issues to the people.
बाजपुर सीएचसी में भर्ती अनशनकारी विशाल। - फोटो : BAZPUR
चीनी मिल में नियोजन के लिए मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठे चार मृतक आश्रितों में से एक की हालत बिगड़ गई। एसडीएम के निर्देश पर विशाल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था।
विज्ञापन

बुधवार को नियोजन की मांग के लिए सागर डिसूजा, मनोज नेगी, विशाल, नावेद ने भूख हड़ताल शुरू की थी। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक धरना देकर आंदोलन करने पर प्रदेश सरकार नहीं चेती। जबकि पिछले दिनों देहरादून जाकर उन्हेेंने सीएम पुुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
विज्ञापन

सीएम ने जल्द ही समस्या का हल कराने का भरोसा दिया था। बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर बैठे विशाल की तबियत बिगड़ गई जिससे प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर एसडीएम आरसी तिवारी राजस्व, पुलिस टीम के साथ शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। एसडीएम आरसी तिवारी ने अनशनकारियों से वार्ता की लेकिन वह अपनी मांग पर अडिग रहे। इस दौरान सपा नेता अरविंद यादव, चीनी श्रमिक संघ ने अनशनकारियों को समर्थन दिया। संवाद

बाजपुर अनशनकारियों से वार्ता करते एसडीएमम आरसी तिवारी।

बाजपुर अनशनकारियों से वार्ता करते एसडीएमम आरसी तिवारी।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed