{"_id":"5b732fc842c79240004cbe63","slug":"hcl-company-exits-16-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीएल कंपनी ने 16 कर्मचारियों को किया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीएल कंपनी ने 16 कर्मचारियों को किया बाहर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के सिडकुल स्थित एचसीएल कंपनी के बाहर खड़े निलंबित कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल की एचसीएल इंफोसिस्टम कंपनी ने अपने 16 स्थायी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रबंधन ने कंपनी गेट पर नोटिस चस्पा कर उनके अंदर आने पर रोक लगा दी है। कंपनी से बिना नोटिस हटाने और प्रवेश पर पाबंदी के खिलाफ कर्मचारियों ने गेट पर फैसले का विरोध जताया।
सिडकुल की सेक्टर पांच स्थित एचसीएल इंफोसिस्टम लिमिटेड में मार्च के बाद उत्पादन धीरे-धीरे कम हो रहा है। चार एग्जिक्यूटिव समेत 12 इंजीनियर पिछले 12 सालों से स्थायी रूप से काम कर रहे थे। सोमवार शाम को नोएडा से कंपनी प्रबंधन के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट में कर्मचारियों से समझौता वार्ता की और मुआवजे के लिए उच्च स्तरीय पदाधिकारी द्वारा अंतिम निर्णय लेने की बात कही थी।
मंगलवार सुबह जब कर्मचारी कंपनी गेट पर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। सुरक्षा गार्डों ने कंपनी बंद होने का हवाला दिया और कहा कि परिसर में लगे में नोटिस में नौकरी से हटाने की बात कही गई है। इससे आहत कर्मचारियों ने पहले गेट पर विरोध जताया और फिर एडीएम डॉ. जगदीश कांडपाल से हस्तक्षेप की मांग की। इसके बाद कर्मचारियों ने डीएलसी से गुहार लगाई।
विज्ञापन
वहां दिनेश बिष्ट, हेमंत रुआली, रमेश पंत, सीबीएस मेहरा, राजेंद्र सिंह, दीपा मनराल, प्रीती शर्मा, गणेश आर्या, अनिल कांडपाल, जसवंत बिष्ट, नरेंद्र सिंह जीना, नीरज यादव, अभिषेक भारद्वाज, लाल सिंह राठौर, धीरज रुआली, जगदीश चंद्र जुयाल आदि थे।
श्रम विभाग को सूचना दिए बगैर कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को बिना नोटिस बाहर करने का मामला संज्ञान में आया है। बिना फुल एंड फाइनल सेटलमेंट के ही महज नोटिस चस्पा कर कंपनी गेट बंद कर दिया। मामले में नोएडा में कंपनी प्रबंधन को नोटिस भेजकर तलब किया जाएगा और कर्मचरियों की उनसे वार्ता कराई जाएगी।
एनसी कुलाश्री, डीएलसी, ऊधमसिंह नगर