फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Harjinder alias Pappu, the third accused in the Mukesh murder case, arrested

मुकेश हत्याकांड का तीसरा आरोपी हरजिंदर उर्फ पप्पू गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Harjinder alias Pappu, the third accused in the Mukesh murder case, arrested
काशीपुर मुकेश हत्याकांड में पकड़ा गया हत्यारोपी पुलिस हिरासत में। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मुकेश हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी ग्राम बैंतवाला निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3500 रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया है। फैजान ने मुकेश की हत्या के लिए पप्पू को पचास हजार रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन

यूपी के आगरा, थाना कमलानगर निवासी मुकेश कुमार पुत्र वीर बहादुर पिछले तीन वर्षों से कचनालगाजी की गड्ढा कालोनी स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। शादी से पहले ही उसकी पत्नी उर्मिला का अपने घर के पास रहने वाले फैजान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुकेश 30 अप्रैल को ही पैतृक गांव से लौटा था, उसके अगले दिन वह गायब हो गया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने 13 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की जांच में उर्मिला और फैजान के बीच संबंध होने की बात सामने आई। उन्होंने मुकेश की हत्या का जुर्म कबूला था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फैजान ने बताया था कि उसने बैंतवाला निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ पप्पू के साथ मिलकर मुकेश की हत्या की थी। इसके एवज में पप्पू को 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। तीस हजार रुपये फैजान उसे दे चुका था। बकाया 20 हजार रुपये उसने बाद में देने की बात की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पप्पू के खेत से मुकेश का शव बरामद किया था। सोमवार शाम पुलिस और एसओजी की टीम ने मुकेश हत्याकांड में वांछित आरोपी हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू पर पहले से दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे
काशीपुर। मुकेश हत्याकांड में आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ पप्पू कच्ची शराब बेचने के धंधे में लिप्त बताया गया है। उसके खिलाफ थाना कुंडा में आबकारी एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न आपराधिक मामलों के भी मुकदमे दर्ज हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed