{"_id":"664e5b5db00e5d22890cee64","slug":"had-the-elder-sister-not-made-any-noise-something-unfortunate-could-have-happened-to-the-innocent-child-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-111180-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बड़ी बहन शोर नहीं मचाती तो मासूम के साथ हो सकती थी अनहोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बड़ी बहन शोर नहीं मचाती तो मासूम के साथ हो सकती थी अनहोनी
Thu, 23 May 2024 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली काॅलोनी में बड़ी बहन ने सूझबूझ से मासूम के साथ होने वाली अनहोनी टल गई। बैग बेचने के बहाने घर में घुसकर ढाई साल की बच्ची को ले जाते देख बड़ी बहन ने शोर मचा दिया। इसके बाद बच्ची की मां और स्थानीय लोगों ने फेरी वाले को पकड़कर उसके मंसूबाें पर पानी फेर दिया। वह बच्ची को कहां और क्यों ले जा रहा था, यह साफ नहीं हो सका है। आरोपी का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। घटना के समय वह नशे में था।
आदर्श इंदिरा बंगाली काॅलोनी में शीला बढोई अपने परिवार के साथ टिनशेड के मकान में रहती है। बुधवार दोपहर घर के पास किसी का निधन हो गया था तो शीला वहां गई थी। गर्मी की वजह से घर का दरवाजा खुला था। मासूम सहित दो बच्चे बेड पर सो रहे थे। शीला के मुताबिक दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी बैग बेचने की बहाने से घर के पास आया और अंदर घुसकर उसकी ढाई साल की बेटी को गोद में उठाकर भागने लगा। ये देख उनकी 12 साल की बेटी ने शोर मचा दिया, जिस पर मोहल्ले वालों के साथ वह भी चिल्लाते हुए आरोपी के पीछे भागी थी। इस दौरान कुछ दूरी पर आरोपी ने उसकी बेटी को जमीन पर फेंका और भागने लगा। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया था और पुलिस को दे दिया। सड़क पर फेंकने पर बच्ची को चोट आई है। शीला और मोहल्लेवालों का कहना था कि अगर बच्ची शोरगुल नहीं करती और लोग वहां नहीं रहते तो आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाते। इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
कहीं बैग बेचने की आड़ में तो नहीं की रेकी
रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली काॅलोनी में जिस परिवार का बच्चा परवेश ने उठाया था, वह आर्थिक रूप से कमजोर है। माना जा रहा है कि इस मोहल्ले में बैग बेचने के बहाने परवेश ने रेकी की होगी और फिर मौका देखकर मासूम को अगवा करने का प्रयास किया होगा। उसके साथ कोई और भी था या फिर उसने किसी के कहने पर घटना को अंजाम दिया, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। सीओ सिटी ने बताया कि हो सकता है कि आरोपी ने रेकी की होगी लेकिन आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
फोन करने पर नहीं आए पुलिस कर्मी
रुद्रपुर। मोहल्ले के लोगों ने आदर्श काॅलोनी चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद पुलिस चौकी में कॉल की गई थी लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आया। मजबूरन उनको चौकी ले जाकर आरोपी को सौंपना पड़ा, जबकि पुलिस को मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आना चाहिए था। इस संबंध में सीओ सिटी निहारिका तोमर ने कहा कि अगर इस मामले में किसी स्तर पर लापरवाही प्रकाश में आएगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के फूल गए थे हाथ पांव
रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी के लोग जब परवेश को पकड़कर आदर्श कालोनी चौकी ले गए थे तो उनकी जुबानी घटना सुनकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। लेकिन बच्ची के सकुशल रहने और नुकसान नहीं पहुंचने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना था कि बड़ी बहन अगर शोर नहीं मचाती तो आरोपी न जाने बच्ची को कहां ले जाता। जब तक पकड़ में आता तब तक अनहोनी हो सकती थी।