फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Grief and Anger... Roared at the Collectorate in the morning to save their homes, held a torchlight procession in the evening.

Udham Singh Nagar News: गम और गुस्सा... आशियाना बचाने के लिए सुबह कलक्ट्रेट में गरजे, शाम को मशाल जुलूस निकाला

Sat, 18 Apr 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Grief and Anger... Roared at the Collectorate in the morning to save their homes, held a torchlight procession in the evening.
रुद्रपुर। पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आई संजय कॉलोनी और मस्जिद कॉलोनी के निवासियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। घरों को खाली करने के नोटिस से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। प्रभावितों ने दो टूक शब्दों में कहा कि दशकों से बसे इन परिवारों को उजाड़ने से पहले सरकार उनके पुनर्वास की व्यवस्था करे। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया। बाद में एडीएम पंकज उपाध्याय के माध्यम से शासन को मांगपत्र भेजा है। शाम करीब 6:30 बजे विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में काफी संख्या में कॉलोनीवासियों ने धरना दिया। उनका कहना था कि तीन दिन पहले प्रशासन ने संजय कॉलोनी व मस्जिद कॉलोनी के 260 से अधिक परिवारों को घर खाली करने का नोटिस थमाया है। 15 दिन में घर खाली नहीं करने पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी है। इससे 800 लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वह कई वर्षों से इन कॉलोनियों में निवास कर रहे हैं। बच्चे स्कूलों में पढ़ने के लिए जाते हैं। कई घरों में बुजुर्ग हैं। अचानक घर खाली करने व टूटने पर वह कहां जाएंगे। उनका कहना है कि जब जमरानी बांध प्रभावितों को विस्थापित किया जा सकता है तो उन्हें क्यों नहीं? प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के नाम पर उन्हें हटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर पहुंचे पूर्व विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। उनका कहना था कि ग्रामीणों के घरों को नहीं टूटने दिया जाएगा। इस संबंध में वह 20 अप्रैल को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करेंगे। बाद में विधायक के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। इसके बाद अपर जिलाधिकारी मनीष उपाध्याय को घरों के बचाने के लिए मांगपत्र सौंपा।
इस मौके पर मो. जावेद, मुन्नी देवी, खातून बेगम, अशरफ, सलीम, संतोषी देवी, कमलेश कुमारी आदि मौजूद रहीं।

मैं हारा जरूर हूं, मरा नहीं हूं..मेरे रहते एक ईंट नहीं उखड़ेगी
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मैं हारा जरूर हूं... मरा नहीं हूं। मेरे रहते संजय और मस्जिद कॉलोनी की एक ईंट नहीं उखड़ेगी। बुलडोजर चलेगा तो पहले उनके ऊपर से गुजरेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं। मगर मैं तिलक राज बेहड़ के भरोसे राजनीति नहीं करता। गुमराह करने की राजनीति अब नहीं चलेगी। जब मैं विधायक था तो मैंने हवाई अड्डा नहीं बनने दिया। मेरे हटने के बाद हल्दी के लोगों को हटाया गया। अब गरीबों को हटाया जा रहा है।




- अचानक हमें हटाया जा रहा है। ऐसे में हम कहां जाएंगे। एक-एक पाई जोड़कर हमने अपना घर बनाया है। उसे खाली नहीं करेंगे। - नसलीन, मस्जिद कॉलोनी

- हम नोटिस से डरने वाले नहीं है। अपना घर हरगिज नहीं छोड़ेंगे। बुलडोजर चलेगा तो पहले हमारे ऊपर से गुजरेगा। - मीना कुमारी, संजय कॉलोनी
- घर खाली करने के नोटिस मिलने के बाद रातों की नींद और भूख गायब हो गई है। प्रशासन व शासन को गरीबों के बारे में सोचना चाहिए। पहले पुनर्वास करें। = किशन चंद्र, संजय कॉलोनी
- प्रशासन हमें जानबूझकर हटाने का प्रयास कर रहा है। घरों को तोड़ा गया तो हम अपने बुजुर्गों और बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। - महात्मा, मस्जिद कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed