फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Governor Lieutenant General Gurmit Singh paid obeisance at the Gurudwara in kashipur

Kashipur: राज्यपाल ने गुरुद्वारा में मत्था टेका, अधिकारियों के साथ की बैठक; DM ने कार्य प्रगति की दी जानकारी

Mon, 16 Jun 2025 05:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Jun 2025 05:46 PM IST
सार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सोमवार को काशीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने ननकाना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
Governor Lieutenant General Gurmit Singh paid obeisance at the Gurudwara in kashipur
राज्यपाल ने गुरुद्वारा में मत्था टेका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सोमवार को काशीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने ननकाना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही परिसर के सरोवर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद मंडी अतिथि गृह में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। बेस्ट इलेक्शन इलेक्ट्रोल प्रेक्टिसस के लिए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

राज्यपाल गुरमीत सिंह सोमवार की सुबह 11.30 बजे काशीपुर पहुंचे। यहां गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद मंडी दोपहर 12.30 बजे मंडी अतिथि गृह पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि ऊधमसिंह नगर बीस सूत्रीय कार्यक्रम में गत वित्तीय वर्ष प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि जल जीवन मिशन में 94 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष छह प्रतिशत कार्य अंतिम चरण में है जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जल संयोजन कर लिया गया है। जनपद में गिर रहे भू-जल स्तर को देखते हुए ग्रीष्म कालीन धान की खेती पर रोक लगाई गई है ताकि भू-जल स्तर को संरक्षित किया जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा जिले में सरकारी जमीनों में अतिक्रमण को चिन्हित कर अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। साथ ही ड्रग्स व साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है। कई साइबर फ्रॉड व ड्रग्स अपराधियों को अभियान चलाकर जेल की सलाखों में डाला गया है। जिलाधिकारी ने भारत सरकार की फ्लैगशिप (ध्वजवाहक) योजना कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पीएम जनमन योजना, पीएम जन आरोग्य योजना, मिशन इंद्रधनुष, पीएम मातृ बंधन योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा योजना, लखपति दीदी, पीएम आवास योजना कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने रूद्रपुर में लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य की सराहना की। साथ ही उन्होंने पांच योजनाओं की सफलता की कहानी उपलब्ध कराने व प्रधानमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन लिखित विवरण देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, एसपी अभय सिंह, गुरुद्वारा में बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा गुरजंत सिंह, बाबा हरि सिंह, बाबा लाखन सिंह व खालसा फाउंडेशन सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।



महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हो रहे कार्य
जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए महिला समूह बनाए गए हैं जिन्हें बैंकों से लिंक करते हुए उनके उत्पादों के विपणन की भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। महिला समूहों को जनपद, प्रदेश व देश के विभिन्न मेलों के माध्यम से भी बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला समूहों को जनपद में कैंटीन, पार्किंग, ग्रोथ सेंटर आदि भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गांवों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही जन समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसील दिवस, जनता दरवार, समय-समय पर बहुउद्देशीय शिविर व बीडीसी बैठकें आयोजित की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed