{"_id":"5d93a3448ebc3e013549a424","slug":"government-centers-for-paddy-purchase-opened-in-sitarganj-sitarganj-news-hld358884493","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज में खुल गए धान खरीद के सरकारी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज में खुल गए धान खरीद के सरकारी केंद्र
विज्ञापन
धान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। खरीफ की खरीद मंगलवार से शुरू हो गई। इस वर्ष जिले में सरकार ने धान खरीदने के लिए कुल 151 क्रय केंद्र खोले हैं। ऊधमसिंह नगर में पहले दिन क्रय केंद्रों में धान खरीद शून्य रही।
एक अक्तूबर से शुरू हुई धान की खरीद फरवरी 2020 तक होनी है। मंगलवार को जिलेभर में धान खरीद केंद्रों पर अधिकारी व कर्मचारी किसानों का इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक एक भी किसान धान बेचने केंद्र पर नहीं पहुंचा। रुद्रपुर गल्ला मंडी में आरएफसी के क्रय केंद्र में भी दिनभर सन्नाटा रहा।
नायब तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट ने रुद्रपुर गल्ला मंडी समेत विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ विपणन अधिकारी हेमंत जोशी और एमआई सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले में अभी धान की कटाई पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। वहीं कुछ किसान नमी के कारण अभी धान नहीं बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 प्रतिशत नमी तक ही धान खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
--
ग्रेड ए धान का मूल्य 1835 निर्धारित
जिला उप सहायक निबंधक हरीश खंडूरी ने बताया कि जिले में इस वर्ष धान खरीदने के लिए 151 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें सहकारिता के 112, यूसीएफ के 23, आरएफसी के 12 और नेफेड के चार क्रय केंद्र शामिल हैं। सामान्य धान का मूल्य प्रति क्विंटल 1815 रुपये और ग्रेड वन धान का मूल्य प्रति क्विंटल 1835 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही इस वर्ष संभागीय खाद्य नियंत्रक ललित मोहन रयाल की पहल पर आरएफसी के क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी है।
--
कोलकाता से पहुंचेंगे 65 कंटेनर बारदाना
रुद्रपुर। जिले में पिछले वर्ष धान व गेहूं खरीद में बारदाने की कमी के कारण कुछ क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित हुई। इस बार बारदाना को लेकर अधिकारी सतर्क हैं। क्रय केंद्रों पर बारदाना होने के बावजूद कोलकाता से 65 कंटेनर बारदाना मंगाया जा रहा है।
--
सितारगंज में बंद मिले चार केंद्र
सितारगंज। तहसील क्षेत्र में मंगलवार को धान खरीद के लिए 14 स्थानों पर कांटे लगाए गए हैं। पहले दिन तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दक्षिणी समिति का कुंवरपुर सिसैया केंद्र, यूसीएफ का मैनाझुंडी, नकटपुरा व बलखेड़ा क्रय केंद्र बंद मिला। केंद्र प्रभारियों को मानक के अनुरूप तौल करने और केंद्र पर कांटा, बांट, बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान राजस्व उप निरीक्षक राम अवतार आदि थे।
----
पहले दिन नहीं पहुंचे किसान, सूने पड़े धान खरीद केंद्र
बाजपुर। धान खरीद के लिए स्थापित 17 तौल केंद्रों पर किसान धान लेकर नहीं पहुंचे, जिससे तौल शून्य रही। शासन प्रशासन की ओर से एक अक्तूबर से धान खरीद सुचारु करने के लिए बाजपुर क्षेत्र में क्रय विक्रय सहकारी समिति, प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति, द्वितीय किसान सेवा सहकारी समिति, केलाखेड़ा सहकारी समिति, बरहैनी दीर्घाकार समिति, फौजी कॉलोनी साधन सहकारी समितियों के 15 और खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के दो तौल केंद्र स्थापित किए गए हैं। तहसीलदार जोगा सिंह ने बताया कि सभी तौल केंद्रों पर बारदाना सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण की गई हैं। ब्यूरो
--
धान क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा
जसपुर। धान क्रय केंद्रों पर मंगलवार को पहले दिन किसान धान लेकर नहीं पहुंचे। इससे क्रय केंद्रों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। खाद्य विभाग के मंडी समिति परिसर, क्रय विक्रय समिति के समिति मुख्यालय, पतरामपुर, महुवाडाबरा, किसान सेवा सहकारी समिति के तालबपुर, जगतपुर पट्टी, हजीरो, फीकापार समिति के नादेही, समिति मुख्यालय, धर्मपुर, गढ़ीनेगी समिति के गढ़ीनेगी मुख्यालय एवं किलावली में लगे धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो सकी। एसएमआई नलनी कांत ने बताया कि मंडी समिति ने सभी केंद्रोें पर उपकरण पहुंचा दिए गए हैं लेकिन कोई किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। ब्यूरो