{"_id":"56e465cf4f1c1bf8768b456e","slug":"got-stale-food-eateries-drained","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों में मिला बासी खाना फिंकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबों में मिला बासी खाना फिंकवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने जसपुर क्षेत्र के ढाबों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 2 सैंपल भरे गए। वहीं 5 ढाबों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जसपुर के ढाबों में बासी खाना परोसने की सूचना लंबे समय से मिल रही थी।
लोगों की शिकायत पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने टीम के साथ जसपुर के 6 ढाबों में छापा मारा। छापे के दौरान ढाबों में बासी खाना मिलने पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने खाना फिंकवा दिया। उन्होंने इस दौरान कोल्डड्रिंक और तेल के दो सैंपल भरे।
वहीं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने 5 ढाबों में मिली गंदगी और बासी खाने को देखते हुए नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि होली को देखते हुए जिले में व्यापक छापेमारी की जाएगी। इस दौरान खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार सेमवाल, नंद किशोर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन