फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gorkha gets rid of landslides from Ganges water stream, MLA raised in front of Dhami

गोरखा गंगा जल धारा के भूकटाव से निजात मिले, विधायक धामी के समक्ष रखी मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Gorkha gets rid of landslides from Ganges water stream, MLA raised in front of Dhami
खटीमा के नोगवांनाथ में विधायक धामी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। चकरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किलपुरा वन रेंज से निकलने वाले प्राकृतिक जल स्रोत गोरखा गंगा से बरसात में कृषि भूमि व रास्तों के कटाव की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने विधायक पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप नाला पक्का करने की मांग उठाई। विधायक ने नाले से हो रहे कटाव का जायजा लिया और बरसात में तात्कालिक बचाव करवाने व इसके बाद नाला पक्का कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह ग्राम सभा नोगवांनाथ के पूर्व ग्राम प्रधान भगवान जोशी के आवास पर विधायक धामी ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं। ग्राम प्रधान मदन सिंह राना व पूर्व प्रधान जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि जल स्रोत गोरख गंगा से किसान सिंचाई भी करते हैं, लेकिन बरसात में इसका पानी भूकटाव करता है।
विज्ञापन
वर्ष 2012-13 में तत्कालीन ब्लाक प्रमुख जयंती चन्द ने नाले को पक्का करने का सिंचाई विभाग के माध्यम से इस्टीमेट भिजवाया, लेकिन अभी तक कोई करवाई नहीं हुई है। नोगवांनाथ से हल्दू पटिया तक जल्द नाला पक्का करने की मांग उठाई। विधायक ने निरीक्षण के बाद जल्द उचित करवाई की बात कही। मांग उठाने वालों में भरत चन्द, रतन सिंह पोखरिया, त्रिभुवन चन्द, जगदीश चन्द, खड़क चन्द, गोविंद सिंह, सुंदर सिंह, पुष्कर चन्द आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed