फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Goods will be purchased in PMShri schools at a cost of Rs 71 lakh.

Udham Singh Nagar News: पीएमश्री स्कूलों में 71 लाख की लागत से खरीदा जाएगा सामान

Mon, 24 Jun 2024 03:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Goods will be purchased in PMShri schools at a cost of Rs 71 lakh.
रुद्रपुर। स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के लागू प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के स्कूलों को 71 लाख रुपये जारी किए गए हैं। स्कूलों को इस धनराशि से नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, आर्ट रूम, डिजिटल बोर्ड, खेल के सामान, इंटरनेट की सुविधा से लैस किया जाएगा। साथ ही स्कूलों को जल सरंक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा कुशल बुनियादी ढांचे, हरित स्कूल के रूप में भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएम श्री योजना की शुरुआत में जिले के 18 स्कूलों को चयनित किया गया था। इसमें निर्माण व शिक्षण गतिविधियों को किया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से स्वच्छता पखवाड़ा, किचन गार्डेन, स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि बनाए जाएंगे। योजना का मकसद है कि स्कूलों में बेहतर शिक्षण माहौल बने। इसके लिए स्मार्ट शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


दूसरे चरण के स्कूलों को नहीं मिली फूटी कौड़ी
रुद्रपुर। पीएम श्री योजना के तहत दूसरे चरण में जनपद के 10 विद्यालयों को चयनित किया गया है। अभी सरकार पहले चरण के विद्यालयों को ही धनराशि उपलब्ध नहीं करा सकी है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि दूसरे चरण के विद्यालयों को इसका कब तक लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम श्री योजना के तहत रेकरिंग मद में 18 स्कूलों को धनराशि का आवंटन किया गया। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए है कि आवंटित राशि से स्कूल में सामग्री की खरीदकर उपभोग प्रमाण पत्र जमा करेंगे। - केएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed