{"_id":"58b1d0274f1c1bdb2fb24167","slug":"gohar-slab-young-man-killed-in-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौहर पटिया के युवक की सऊदी अरब में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौहर पटिया के युवक की सऊदी अरब में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कुंवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सऊदी अरब की एक स्टील कंपनी में पिछले 13 वर्षों से काम करने वाले गौहर पटिया निवासी व्यक्ति मौत हो गई है। आठ फरवरी को हुई मौत के बाद से अब तक शव घर नहीं पहुंचा है। फिलहाल स्टील कंपनी के एमडी ने परिजनों को मृतक के शव एवं उसकी जमा राशि घर भिजवाने का आश्वासन दिया है।
गौहर पटिया निवासी कुंवर सिंह दिगारी (59) नेशनल स्टील कंपनी सऊदी अरब में सीनियर मैसन के रूप में कार्यरत थे। उनके ऊपर क्रेन से ले जाया जा रहा 10 टन वजनी कच्चा माल गिर गया और उनकी मौत हो गई। मृतक के साथ काम करने वाले गढ़ीगोठ निवासी भूप सिंह ने दुर्घटना की जानकारी उनके घर आकर दी। भूप सिंह छुट्टी में अपने घर आया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब पुलिस कस्टडी से जांच पड़ताल के बाद शव लेने की पावर ऑफ एटार्नी कंपनी स्वामी ने मृतक के परिजनों से ली। आठ फरवरी सुबह 10 बजे के इस हादसे के बाद स्टील कंपनी के एमडी ने पुलिस से शव प्राप्त कर उसके घर भेजने की व्यवस्था करने की जानकारी दी है। इधर, तीन भाइयों में दूसरे नंबर के मृतक कुंवर सिंह दिगारी बीती दीपावली पर घर आए थे। मृतक की पत्नी तारा देवी ने बताया कि वह इसी वर्ष 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होकर घर लौटने वाले थे। मृतक 13 वर्ष पूर्व पुणे स्थित एक स्टील कंपनी में कार्यरत था। वहीं से वीजा लेकर सऊदी अरब चले गए थे। मृतक की दो पुत्रियों एवं बड़े लड़के प्रीतम सिंह दिगारी की शादी हो चुकी है। छोटे पुत्र चंद्रशेखर दिगारी अविवाहित हैं। मृतक की पत्नी तारा देवी बताती हैं कि उसके पति अपने तीन साल के पोते को किसी अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहते थे। दीपावली पर एक माह के लिए वह घर आए थे और सेवानिवृत्ति के बाद अपने पौत्र का विशेष ध्यान रखने की बात करते थे।
विज्ञापन