फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Girital Needs Tourist Attraction

प्रशासन और पर्यटन विभाग की उपेक्षा से बदहाल है काशीपुर का गिरीताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Girital Needs Tourist Attraction
काशीपुर। क्षेत्र के गिरीताल का पौराणिक और धार्मिक महत्व है लेकिन प्रशासन और पर्यटन विभाग की उपेक्षा से यह आज बदहाली की कगार पर पहुंच गया है। इस ताल को नौकायन के लिए विकसित करने की योजना थी लेकिन आज इसमें सिर्फ सिंघाड़ा उगाया जा रहा है। घरों का गंदा पानी भी इसमें छोड़ा जाता है जिससे इसमें अब मछली भी नहीं दिखती है। सफाई के अभाव में ताल गंदगी और घास से भरा है।
विज्ञापन

गिरीताल मंदिर समूह और चामुंडा मंदिर समूह के बीच करीब 12 एकड़ में एतिहासिक गिरीताल है। इसकी देखरेख की व्यवस्था भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की ओर से बनाई गई समिति हिंदी प्रेम सभा करती है। इसके पास ही स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में पर्वतीय समाज के लोगों का उत्तरायणी मेला भी लगता है। हिंदी प्रेम सभा ने करीब दस साल पहले गिरीताल में नौकायन की योजना बनाई थी जो एक साल तक चला। कुछ लोगों के विरोध के चलते इसे बंद करना पड़ा। सभा के कोषाध्यक्ष मनोज कौशिक बताते हैं कि ताल के रखरखाव में लाखों रुपये का खर्च आता है। आय के कोई साधन नहीं हैं और प्रशासन भी कोई मदद नहीं करता है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी गिरीताल का भ्रमण कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का एलान किया था लेकिन अभी तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई।
विज्ञापन

गिरीताल का कितना क्षेत्र नगर निगम के पास है अभी यह स्पष्ट नहीं है। क्षेत्रफल का आकलन करने के बाद नगर निगम ताल का रखरखाव करेगा। इसके लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऊषा चौधरी, मेयर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed