फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   GIC Banskhera giving message of environmental protection

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा जीआईसी बांसखेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
GIC Banskhera giving message of environmental protection
काशीपुर। पर्यावरण संरक्षण को लेकर राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बांसखेड़ा ने मिसाल पेश की है। स्कूल परिसर में ही तीन हजार वर्गफीट में स्मार्ट ईको गार्डन बनाकर उसमें फूलों के पौधों के साथ औषधीय पेड़-पौधों को लगाया है जिसकी देखरेख स्कूल के शिक्षक व छात्र करते हैं।
विज्ञापन

बांसखेड़ा स्थित कॉलेज परिसर में 17 मार्च 2021 को स्मार्ट ईको गार्डन बनाय गया था। इसका शुभारंभ बीईओ आरएस नेगी ने कर स्कूल स्टाफ की पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई पहल की सराहना की थी। स्मार्ट ईको गार्डन प्रभारी राकेश खत्री बताते हैं कि इस गार्डन में गुलहड़, गुलाब, गेंदा, बैगोनवीलिया, मोरपंखी के अलावा तुलसी, एलोवेरा, गिलोय, बेलपत्र, एरिका पाम आदि के पेड़-पौधे लगे हैं। पेड़-पौधों पर दवा छिड़काव पर होने वाला खर्च मुख्यालय से मिलता है। शिक्षक-छात्र स्वेच्छा से देखभाल करते हैं। राकेश खत्री को पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर देहरादून व नवोदय क्रांति परिवार की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रभारी खत्री ने कहा कि दिनों दिन पृथ्वी में उपलब्ध जल भूमिगत होता जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग और निरंतर हो रहे वनों के कटान के कारण आने वाले दिनों में जल संकट की समस्या और विकराल होगी। अगर पृथ्वी के आधारभूत तत्व बचे रहेंगे तो वनस्पतियों और जीवों का अस्तित्व बचा रहेगा। हमें अपनी भौतिक जिम्मेदारियों को समझना होगा। जल संरक्षण एवं पर्यावरण की रक्षा करना सभी का सामूहिक दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन व अन्य अवसरों पर करते हैं पौधारोपण
प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार साहू व प्रभारी खत्री ने कहा जल बचाएंगे, जीवन बचाएंगे, प्लास्टिक हटाएंगे, पृथ्वी बचाएंगे, पेड़ लगाएंगे पर्यावरण बचाएंगे जैसे स्लोगन को लेकर छात्र-शिक्षक अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करते हैं। प्रत्येक वर्ष वार्षिक परीक्षाफल में उत्तीर्ण छात्र भी पौधारोपण करते हैं। इससे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed